स्पोर्ट क्लाइम्बिंग में टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन को स्वर्ण पदक

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ झारखंड जमशेदपुर

ऑल इंडिया नेशनल स्पोर्ट क्लाइंबिंग में टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन के जूनियर जांबाजों ने पांच स्वर्ण व दो कांस्य पदक झटके। ...

जमशेदपुर:- टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन के जूनियर जांबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिक्किम के केमची में संपन्न हुई ऑल इंडिया नेशनल स्पोर्ट क्लाइंबिंग में पांच स्वर्ण व दो कांस्य पदक अपनी झोली में डाल लिए। प्रतियोगिता में स्पीड क्लाइंबिंग के अलावा लीड क्लाइंबिंग को शामिल किया गया था।

जूनियर बालिका वर्ग की लीड क्लाइंबिंग व स्पीड क्लाइंबिंग में स्वर्ण जीते। अनीशा वर्मा को 10:75 सेकंड के नए स्पीड नेशनल रिकॉर्ड के साथ सर्वश्रेष्ठ एथलीट का खिताब भी अपने नाम किया। अमन वर्मा में लीड क्लाइंबिंग में स्वर्ण व स्पीड क्लाइंबिंग में कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। सब जूनियर बालिका वर्ग में विदुला अभाले ने स्पीड क्लाइंबिंग में गोल्ड और लीड क्लाइंबिंग में कांस्य पदक अपने नाम किए।

सूरज ने स्वर्ण पर साधा निशाना

सब जूनियर बालक वर्ग के स्पीड क्लाइंबिंग में सूरज ने स्वर्ण पर निशाना साधा। प्रतियोगिता में 157 क्लाइंबरों ने हिस्सा लिया। सर्वश्रेष्ठ एथलीट का खिताब जीतने और 10.75 सेकंड के अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 10.75 सेकंड का नया नेशनल स्पीड क्लाइंबिंग रिकॉर्ड बनाने वाली अनिशा का यह प्रदर्शन किसी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टीएसएएफ के एक स्पोर्ट क्लाइंबिंग कैडेट द्वारा किया गया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। 

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.