![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
RGA न्यूज़ बिहार पटना
बिहार में भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। संजय जायसवाल को भाजपा ने बिहार का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। मीडिया प्रभारी संजय मयूख ने इसकी जानकारी दी है। ...
पटना:- आखिरकार बिहार भाजपा को अपना नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है और पश्चिमी चंपारण से पार्टी के सांसद संजय जायसवाल को बिहार भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। बता दें कि नित्यानंद राय के पीएम मोदी की कैबिनेट में शामिल होने के बाद बिहार में प्रदेश अध्यक्ष का पद खाली था। एेसे में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने संजय जायसवाल पर भरोसा जताया है और उन्हें ये अहम जिम्मेदारी सौंपी है।
संजय जायसवाल का राजनीति से पुराना रिश्ता रहा है और वे भाजपा के अनुभवी नेताओं में से एक माने जाते हैं। वो लगातार साल 2009 से पार्टी के सांसद रहे हैं। बिहार में अगले साल विधानसभा का चुनाव भी होना है और एनडीए की सहयोगी जदयू से भाजपा के रिश्ते में तनातनी भी चल रही है। एेसे में संजय जायसवाल का बिहार की कमान को संभालना एक बड़ी चुनौती के रूप में देखा जाएगा।