धर्मशाला उपचुनाव: भाजपा में पत्र बम, कांग्रेस में अंतर्कलह का द्वंद्व; जानिए समीकरण

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ हिमाचल प्रदेश धर्मशाला

Himachal By Election भाजपा में पत्र बम की खलबली है और कांग्रेस अंतर्कलह में फंसी है। ...

धर्मशाला:- प्रदेश की राजनीति में अहम भूमिका निभाने वाले जिला कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव का शंखनाद हो गया है। मुख्य मुकाबला भाजपा व कांग्रेस के बीच ही होगा, यह तो तय है लेकिन निर्दलीय भी किस्मत आजमाने मेंं पीछे नहीं होंगे। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में इस हलके से 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। भाजपा के किशन कपूर ने 2997 मतों से कांग्रेस के सुधीर शर्मा को हराया था। कपूर के सांसद बनने के बाद ही उपचुनाव हो रहा है।

हैरानी की बात यह है कि अभी तक भाजपा व कांग्रेस की ओर से कोई भी चेहरा चुनाव के लिए तय नहीं किया गया है। भाजपा से टिकट के चाहवानों की लंबी कतार है व कांग्रेस से सुधीर का नाम ही अभी तक सामने है। उपचुनाव के लिए सियासी माहौल गर्म है। भाजपा में पत्र बम की खलबली है और कांग्रेस अंतर्कलह में फंसी है। पिछले दिनों धर्मशाला में पत्र बम पर भाजपा को घेरने के लिए हुए कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस की आपसी गुटबाजी की पोल भी खुली थी। इस दौरान पूर्व विधायक सुधीर शर्मा ने अपनों पर ही उन्हें भाजपा में शामिल होने की अफवाहें फैलाने के आरोप लगाकर कटघरे में खड़ा किया था।

अब दोनों ही ओर से चेहरे भी सामने होंगे और एक-दूसरे पर आरोपों के तीर भी तरकश से निकलेंगे। वर्ष 2017 के चुनाव में जिला कांगड़ा से भाजपा को 11 सीटों पर जीत मिली थी, जबकि कांग्रेस महज तीन पर ही सिमट गई थी। जिला कांगड़ा में पिछले तीन विधानसभा चुनाव का अगर आकलन किया जाए तो 2017 में भाजपा की यह बड़ी जीत रही थी। जनता ने पुराने चेहरों को नकारते हुए नए को तरजीह दी थी।

वर्ष 2017 में किसे कितने मत मिले थ

किशन कपूर - 26050  -    भाजपा

सुधीर शर्मा  - 23053  -    कांग्रेस

रविंद्र राणा  - 2127   -     निर्दलीय

पंकज कुमार - 1726  -     निर्दलीय

कमल कुमार - 1655  -    निर्दलीय

पवन चौधरी  - 471  -     बसपा

अश्वनी काजल - 307 -    बीएमपी

दिग्विजय पुरी-   285   - निर्दलीय

विकास चौधरी-  281   - निर्दलीय

अनूप धीमान   - 273  - निर्दलीय

निशा कटोच  -  133  - एसडब्ल्यूपी

सुभाष शुक्ला-   127  - निर्दलीय

नोटा      -    525

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.