गांधी जयंती पर विधानमंडल का विशेष सत्र : CM योगी ने कहा- विपक्ष का सदन से गैरहाजिर रहना बापू 

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ उत्तर प्रदेश लखनऊ

गांधी की 150वीं जयंती पर बुधवार से शुरू हुए विधानमंडल का विशेष सत्र को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबोधित किया।...

लखनऊ:- महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर बुधवार से शुरू हुए विधानमंडल का विशेष सत्र को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज दो महापुरुषों राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनको नमन करता हूं। अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में आज सदन चर्चा कर रहा है। संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा निर्धारित लक्ष्य विजन 2030 के 16 गोल उत्तर प्रदेश में लागू होने हैं, इस पर हम समान रूप कार्य 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आश्चर्य है कि सतत विकास लक्ष्य पर चर्चा की घड़ी आई है, उस समय विपक्ष का गैरहाजिर है। यह सदन की अवमानना के साथ गरीबों और बापू का भी अपमान है। उन्होंने कहा कि इस चर्चा के लिए सबने सहमति भरी थी, लेकिन आज प्रस्ताव पर चर्चा है तो विपक्ष अनुपस्थित है। दुर्भाग्य है विपक्ष दुर्योधन के महाभारत में कही उक्ति को चरितार्थ कर रहा है। गांधी जी के नाम पर सत्ता पाने वाले आज ऐसा अपमान कर रहे हैं। गरीबों के हक पर डकैती डालने वाले लोग आज चर्चा से भाग रहे

गांधी जी के आदर्शों का बहिष्कार

गांधी जी ने जिन आदर्शों और मूल्यों को सबके सामने रखा आज कांग्रेस उसका बहिष्कार कर रही है। हमारे विपक्ष के मित्रों ने विकास से मुंह मोड़ा है, इसीलिए जनता भी उनका साथ नहीं दे रही है। गांधी ने कहा था कि कांग्रेस को खत्म कर देना चाहिए। उनको अनुमान था कांग्रेस का आने वाला नेत्रत्व कैसा होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। गांधी जी के सपने को आज जनता पूरा कर दिया है। जनता ने कांग्रेस का विसर्जन कर दिया है। आज केंद्र और यूपी सरकार की योजनाओं से लोग आत्मनिर्भर हो 

हमने नहीं रखा पार्टी के नाम पर एम्बुलेंस का नाम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जाति और वंशवाद के नाम पर जिन्होंने आजतक राजनीति की है, उन्हें कैसे अच्छा लग सकता है कि वे गरीबों के विकास पर चर्चा में शामिल हों। इसलिए उन्होंने वॉकआउट किया है। उन्होंने कहा कि 2022 तक हर गरीब के पास अपनी छत हो इस दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। योगी ने कहा लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस केंद्र सरकार देना चाहती थी, लेकिन पिछली प्रदेश सरकार लेना ही नहीं चाहती है। आज हमारे पास 250 लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस हैं, बड़े जिलों में 4 और छोटे जिलों में 3 एम्बुलेंस हैं। हमने तो उस पर भाजपा या मोदी नाम न लिखकर लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस ही नाम रखा है। हमने एंबुलेंस सुविधा सभी को एक समान रूप में दी। 102 और 108 के रिस्पांस टाइम को कम किया। लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस से ढाई वर्ष में एक लाख लोगों 

ये होंगे 16 सतत विकास लक्ष्य

संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा निर्धारित लक्ष्य विजन 2030 में गरीबी उन्मूलन, भुखमरी समाप्त करना, सबका स्वस्थ जीवन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, लैंगिक समानता, सुरक्षित जल व स्वच्छता का सतत प्रबंधन, किफायती, सतत एवं आधुनिक ऊर्जा, आर्थिक विकास, उद्यमिता अभिनवीकरण एवं अवस्थापना, असमानता कम करना, समावेशी एवं सुरक्षित शहर, सतत उपभोग एवं उत्पादन, जलवायु परिवर्तन, भूमि पर जीवन, शांतिपूर्ण एवं समावेशी संस्थाओं का निर्माण।

रचा जाएगा इतिहास

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर विधानमंडल का विशेष सत्र बुधवार सुबह से शुरू होकर 36 घंटे तक चलेगा। यह पहला अवसर है जबकि किसी खास अवसर पर सदन की कार्यवाही लगातार इतने लंबे समय तक चलेगी।

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.