
RGA न्यूज राशिफल
मेंष:
आज चंद्रमा का संचार वृश्चिक राशि में हुआ है। इस राशि में गुरु के साथ चंद्रमा के संयोग से गजकेसरी योग बना है। इस शुभ योग के प्रभाव से कई राशियों को लाभ मिलेगा। देखिए आपके सितारे आज क्या कहते हैं…
मेष राशि वाले परिश्रम अधिक करेंगे लेकिन इन्हें लाभ सामान्य मिलेगा। कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। यात्रा से परहेज करें, वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। आज आपको अपनी शारीरिक क्षमता से अधिक कार्य करना पड़ सकता है। भाग्य आज 60 फीसदी साथ देगा।
वृषभ:
आज किसी कलात्मक कार्य में आपकी रुचि बढ़ेगी, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा, शेयर में निवेश भी कर सकते हैं, लाभ होगा। आज के दिन नौकरीपेशा लोगों को भी तारीफ मिलेगी। भाग्य आज 75 फीसदी साथ देगा।
मिथुन:
आज ढेर सारी जिम्मेदारियों को निभाने का दिन है। आज सुबह से ही आपके अन्दर नई शक्ति और ऊर्जा का संचार रहेगा, संघर्ष के साथ सफलता एवं धन प्राप्ति का योग है। साथ ही स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। मौसम को लेकर सावधान रहें। भाग्य आज 78 फीसदी साथ देगा।
कर्क:
बुद्धि-विवेक से सफलता आज आपके कदम चूमेगी। आज दिन की शुरुआत कार्य-व्यवहार से जुड़ी समस्याओं को हल करने से होगी। मनोरंजन कार्य में समय अधिक व्यतीत होगा। परिवार के साथ कहीं बाहर खाने-पीने का कार्यक्रम बन सकता है। भाग्य आज 75 फीसदी साथ देगा।
सिंह:
आज आपकी वाणी और व्यवहार वाद-विवाद का कारण बन सकती है। ग्रह नक्षत्र कहते हैं कि आज सभी कार्य सावधानीपूर्वक करें। वाहन चलाते समय गति का ध्यान रखें। किसी पर भी आंखें बंद करके विश्वास न करें। आपको पहले सोचसमझकर फैसला लेना चाहिए। भाग्य 55 फीसदी साथ देगा।
कन्या:
आज सभी कार्य सरलतापूर्वक हल होंगे और उनमें सफलता मिलेगी। सभी जगह अनुकूल परिस्थिति निर्मित होगी। सरकारी कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे। दोस्तों की मदद से आज कोई रुका हुआ काम बन सकता है। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। भाग्य आज 70 फीसदी साथ देगा।
तुला:
ग्रह नक्षत्र कहते हैं कि आज का दिन आपका शुभ होगा, धन लाभ के योग हैं। परिश्रम करेंगे और मनोवांछित फल प्राप्त करने के नतीजे सामने आते जाएंगे। इस वक्त आप निवेश में भी अपना भाग्य आजमा सकते हैं। परिवार के लोग आपकी मदद को आगे आएंगे। भाग्य आज 77 फीसदी साथ देगा।
वृश्चिक:
आज बिना किसी डर के साहसपूर्ण कार्य करें, सफलता साथ देगी, भावनात्मक संबंध स्थापित होंगे, परिवार में आनन्द और उल्लास का माहौल रहेगा। मित्रों के साथ मौज-मस्ती और सैर-सपाटे पर भी जा सकते हैं। भाग्य आज 68 फीसदी साथ देगा।
धनु:
आज आपका मन चलायमान रहेगा, ग्रह नक्षत्र कहते हैं कि आज बिना सोच-विचार किए कोई कार्य न करें, अनावश्यक खर्च से बचें। परिवार में भी किसी के साथ अनबन हो सकती है। कार्यक्षेत्र में भी किसी बात को लेकर गलतफहमी हो सकती है। भाग्य आज 50 फीसदी साथ देगा।
मकर:
ग्रह नक्षत्र कहते हैं कि आज प्रत्येक क्षेत्र में आपको लाभ मिलेगा, घर से लेकर कार्यालय तक, विद्यार्थियों से लेकर व्यापारियों तक सभी लाभान्वित रहेंगे। मित्रों का साथ आपको मिलेगा। आज सामाजिक कार्यक्रमों के साथ भजन-कीर्तन में मन लगेगा। भाग्य आज 75 फीसदी आपके साथ है।
कुंभ:
आज दिनभर व्यस्तता रहेगी, आलस्य से मुक्ति मिलेगी और तरोताजगी के साथ कार्यक्षेत्र में जुटे रहेंगे। आज कर्म प्रधान दिन है। परिवार के मनोरंजन में समय बिताएंगे। संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेगी। दांपत्य जीवन में भी चल रही कड़वाहट समाप्म होगी। भाग्य आज 78 फीसदी साथ देगा।
मीन:
आज जितना विश्वास आप भाग्य पर करें उतना ही भरोसा स्वयं पर करें, आध्यात्मिक सिद्धियां प्राप्त करने का सर्वोत्त्म योग आज बन रहा है। आज प्रभु भजन में आपकी मन लगने वाला है। वहीं सामाजिक कार्यक्रमों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। भाग्य आज 70 फीसदी साथ देगा।