यूपी विधानमंडल का विशेष सत्र : विधानसभा की कार्यवाही में पहुंचे शिवपाल सिंह यादव

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ उत्तर प्रदेश लखनऊ

शिवपाल सिंह यादव बतौर विधायक सदन की कार्यवाही में शामिल हुए हैं। शिवपाल सिंह यादव इटावा के जसवंतनगर से समाजवादी पार्टी से विधायक हैं। ...

लखनऊ:- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर आयोजित विधानसभा के विशेष सत्र में गुरुवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव पहुंचे। शिवपाल सिंह यादव विधानभवन में विधानसभा की कार्यवाही में शामिल हुए।

शिवपाल सिंह यादव बतौर विधायक सदन की कार्यवाही में शामिल हुए हैं। शिवपाल सिंह यादव इटावा के जसवंतनगर से समाजवादी पार्टी से विधायक हैं। वह सपा विधायक के रूप में कार्यवाही में शामिल हैं। इस विदेश सदन की कार्यवाही से प्रदेश की प्रमुख विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी ने किनारा किया है। ऐसे में समाजवादी पार्टी के विधायक के रूप में शिवपाल सिंह यादव तथा नितिन अग्रवाल ने शामिल होकर यहां दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम किया है।

शिवपाल सिंह यादव पार्टी लाइन से विपरीत विधानसभा में बैठे। समाजवादी पार्टी ने पखवारा भर पहले ही शिवपाल सिंह यादव की सदस्यता रद करने को पत्र दिया था। इसके बाद पार्टी ने नोटिस देकर वापस लेने की चर्चा चरम पर थी। फिलहाल समाजवादी पार्टी ने शिवपाल सिंह यादव के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं की है। 

विधानसभा में हरदोई से समाजवादी पार्टी के विधायक नितिन अग्रवाल ने चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि विपक्षी नेता तब सदन छोड़ कर भाग जाते हैं जब जनता के हितों की बात होती है। इन दलों को 2017 और 2019 में जनता उन्हें सबक सीखा चुकी है। आगे भी सिखाएगी। 

 

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.