SSB के डीजी रजनीकांत मिश्रा ने किया मंत्री गेट का उद्घाटन

Praveen Upadhayay's picture

 (मैत्री द्वार का उद्घघाटन करते एसएसबी के डीजी) 

RGA न्यूज बनबसा (चंपावत ब्यूरो) 

भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी द्वारा निर्मित भारत नेपाल मैत्री द्वार का उद्घाटन एसएसबी के डीजी रजनी कांत मिश्र ने किया। उन्होंने मैत्री द्वार को दोनों देशों की मित्रता का प्रतीक बताया। कहा कि इस पर दोनों देशों के दर्शनीय स्थलों को दर्शाया गया है।  

एसएसबी के डीजी रजनीकांत मिश्र ने रविवार को फीता काटकर मैत्री द्वार का शुभारंभ किया। भारत नेपाल सीमा पिलर संख्या सात से करीब डेढ़ सौ मीटर पहले बने मैत्री द्वार के उद्घाटन कार्यक्रम में नेपाल के सीडीओ (जिलाधिकारी) श्रीकुमार खड्का, एसपी दीलीराज बिष्ट, गड्डा चौकी के थानाध्यक्ष डिगर देव पंत के अलावा एसएसबी के आईजी श्रीनिवास, डीआईजी विक्रम सिंह ठाकुर, एसएसबी 57 वीं वाहनी के कमांडेंट आरके त्रिपाठी, एओ अनुज थपलियाल, असिस्टेंट कमांडेंट महेश कन्याल, सागर जोशी आदि मौजूद थे। मौसम खराब होने के कारण कार्यक्रम संक्षेप में संपन्न हुआ।

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.