RGA न्यूज़ उत्तर प्रदेश लखनऊ
दुर्गा पूजा और विजयादशमी पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की जनता को शुभकामनाएं दी हैं।
लखनऊ,:-दुर्गा पूजा और विजयादशमी पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की जनता को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सौहार्द और प्रेम के साथ पर्व मनाने की अपील की है। राज्यपाल ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि दुर्गा पूजा और दशहरा का पर्व हम सभी को असत्य पर सत्य की विजय का संदेश देता है। हम सभी को पर्व प्रेम और सौहार्द से मनाते हुए समाज में व्याप्त बुराइयों व कुरीतियों का परित्याग करना चाहिए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि विजयादशमी का पर्व अधर्म पर धर्म, बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। विजयादशमी शक्ति उपासना का भी उत्सव है। नौ दिन जगदम्बा की उपासना करने से शक्ति का संचार होता है।
1/4 मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी (दशहरा) के पर्व की बधाई दी है।
उन्होंने कहा कि विजयादशमी का पर्व अधर्म पर धर्म, बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। इस दिन भगवान श्रीराम ने रावण का संहार किया था। #VijayaDashami
45 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
मुख्यमंत्री ने कहा कि विजयादशमी का पर्व हमें आशा, उत्साह और ऊर्जा के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का संदेश देता है। इस दिन मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम ने आतंक, अन्याय एवं अधर्म के पर्याय रावण पर विजय प्राप्त की थी। विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी शुभकामनाएं दी हैं।