![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
RGA न्यूज़ चंडीगढ़ अंबाला
पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स टूर्नामेंट-2019 क्लस्टर लेवल का समापन हुआ। इसमें डीएवी कॉलेज मैनेजिग कमेटी नई दिल्ली जेपी शूर डायरेक्टर ने बताया कि समापन समारोह के जे एस नैन भूतपूर्व प्रिसिपल डीएवी कॉलेज बतौर मुख्यातिथि रहे। आखिरी दिन लॉन टेनिस रिले रेस दौड़ व अन्य प्रतियोगिताएं हुई।...
अंबाला शहर: पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स टूर्नामेंट-2019 क्लस्टर लेवल का समापन हुआ। इसमें डीएवी कॉलेज मैनेजिग कमेटी नई दिल्ली जेपी शूर डायरेक्टर ने बताया कि समापन समारोह के जे एस नैन भूतपूर्व प्रिसिपल डीएवी कॉलेज बतौर मुख्यातिथि रहे। आखिरी दिन लॉन टेनिस, रिले रेस, दौड़ व अन्य प्रतियोगिताएं हुई। डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स टूर्नामेंट के क्लस्टर हैड डॉ. विकास कोहली ने बताया कि खेल बच्चों के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। लॉन टेनिस लड़कों में पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल अंबाला ने पहला, डीएवी मॉडल स्कूल सेक्टर-15 चंडीगढ़ ने दूसरा और लॉन टेनिस लड़कियों में सीएल डीएवी पब्लिक स्कूल पंचकूला ने पहला, पुलिसडीएवी पब्लिक स्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया। एथलेटिक्स रिजल्ट मीटर लड़कों में डीएवी पब्लिक स्कूल नारायणगढ़ के गुरप्रीत सिंह ने पहला, केबीडीएवी पब्लिक स्कूल चंडीगढ़ ने आर्यमन ने दूसरा, पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल अंबाला के विभोर ने तीसरा और सौ मीटर लड़कियों में मुरलीधर डीएवी पब्लिक स्कूल की जसनीत कौर ने पहला, पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल अंबाला की राधिका ने दूसरा, डीएवी पब्लिक स्कूल यमुनानगर की जोसिका ने तीसरा व दो सौ मीटर लड़कों में डीएवी पब्लिक स्कूल नारायणगढ़ के गुरप्रीत सिंह ने पहला, डीएवी पब्लिक स्कूल रादौर के गौरव ने दूसरा व डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल पंचकूला के अंकुश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
डिस्कस थ्रो में बराड़ा डीएवी के सुमित ने मारी बाजी
रिले रेस के अंदर 4 गुणा 400 लड़कों में केबीडीएवी पब्लिक स्कूल चंडीगढ़ ने पहला, पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल अंबाला ने दूसरा, डीएवी पब्लिक स्कूल रादौर ने तीसरा और लड़कियों में केबीडीएवी पब्लिक स्कूल चंडीगढ़ में पहला, डीएवी पब्लिक स्कूल रादौर ने दूसरा, डीएवी पब्लिक स्कूल बराड़ा ने तीसरा और डिस्कस थ्रो लड़कों में डीएवी पब्लिक स्कूल बराड़ा के सुमित ने पहला, डीएवी पब्लिक स्कूल सढौरा के अरमान ने दूसरा, डीएवी पब्लिक स्कूल बराड़ा के हार्दिक ने तीसरा और लड़कियों में डीएवी पब्लिक स्कूल सढौरा की भारती ने पहला व साक्षी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। शॉटपुट लड़कों में डीएवी पब्लिक स्कूल बराड़ा के हार्दिक ने पहला, डीएवी पब्लिक स्कूल सढौरा के अरमान ने दूसरा, केबीडीएवी पब्लिक स्कूल चंडीगढ़ के रचित ने तीसरा स्थान। हाई जम्प में डीएवी पब्लिक स्कूल रादौर के अभिषेक ने पहला व लड़कियों में पुलिस डीएवी अंबाला की राधिका विजेता रही। लॉंग जम्प लड़कों में पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल के गुरप्रीत ने पहला और लड़कियों में डीएवी यमुनानगर की जोशिका ने पहला स्थान हासिल किया।