![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
RGA न्यूज़ उत्तर प्रदेश बरेली
आला हजरत इमाम अहमद रजा खां के 101वें उर्स-ए-रजवी का बुधवार को आगाज हो गया। शाम 740 बजे दरगाह प्रमुख मौलाना सुब्हानी मियां और सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां ने रजवी परचम लहराया। ...
बरेली : आला हजरत इमाम अहमद रजा खां के 101वें उर्स-ए-रजवी का बुधवार को आगाज हो गया। शाम 7:40 बजे दरगाह प्रमुख मौलाना सुब्हानी मियां और सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां ने रजवी परचम लहराया। इस्लामिया इंटर कॉलेज मैदान पर परचम फहराते ही फूलों की पंखुड़ियां बरस पड़ीं और फिजा में रजाकारों के नारे गूंजने लगे। सुबह फज्र की नमाज के बाद दरगाह पर कुरानख्वानी हुई। इसी के साथ देश-विदेश के जायरीन का दरगाह पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। दोपहर बाद जुलूस निकले।
ठिरिया निजावत खां से अंजुमन इसासुल मुस्लेमीन के नेतृत्व में जुलूस दरगाह पहुंचा। शाम को करीब पांच बजे आजमनगर स्थित अल्लाह बख्श के आवास से दरगाह के सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां की कयादत में अकीदतमंद परचम लेकर दरगाह गए। रास्ते जुलूस का रास्ते भर फूलों से इस्तकबाल होता रहा।
दरगाह से दरगाह प्रमुख सुब्हानी मियां की सरपरस्ती में जुलूस इस्लामिया पहुंचा। पहले से परचम कुशाई के गवाह बनने के लिए उमड़ा जायरीन का हुजूम मसलके आला हजरत की सदाएं बुलंद करने लगा। परचम कुशाई के दौरान सय्यद आसिफ मियां, मुफ्ती आकिल रजवी आदि मौजूद रहे। दरगाह से जुड़े नासिर कुरैशी के मुताबिक जायरीन के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
मथुरापुर स्थित मदरसा जामियातुर्रजा उर्स-ए-रजवी के आयोजन के लिए तैयार है। उलमा और जायरीन के लिए भव्य पंडाल सजा है। तुर्की से उस्मान अजहरी, नैसी तुर्बा मदरसा पहुंचे। इसके अलावा श्रीलंका, मॉरीशस, दुबई, श्रीलंका आदि के जायरीन भी देर रात तक पहुंचने की उम्मीद है। वहीं, गुरुवार की रात दरगाह ताजुश्शरिया के सज्जादानशीन मुफ्ती असजद मियां की सरपरस्ती में देश-विदेश के नामवर उलमा तकरीर पेश करेंगे। इससे पहले शाम 7:10 बजे दरगाह पर ताजुश्शरिया का कुल होगा। रात करीब नौ बजे इमाम अहमद रजा कांफ्रेंस और रात 1:40 बजे मुफ्ती-ए-आजम हिंदू का कुल होगा।
बुधवार को दरगाह पर कुरानख्वानी हुई। सुबह 7:10 बजे इब्राहीम रजा खां का कुल हुआ। उलमा-ए-कराम ने बुजुर्गो की जिंदगी पर रोशनी डाली। देर रात तक अकीदत के कार्यक्रम जारी रहे। उर्स प्रभारी सलमान हसन खां कादरी की निगरानी में कार्यक्रम हुए। इस दौारन शम्स रजा, मौलाना मुनाफ, मुफ्ती अफजाल रजवी, मुफ्ती नश्तर फारूकी, मौलाना अजीमुद्दीन, शमीम खां सुल्तानी, समरान खान, डॉ. मेंहदी हसन, शमीम अहमद, मोईन खां आदि मौजूद रहे। उर्स प्रभारी सलमान हसन खां के मुताबिक उर्स में इंग्लैंड, मिस्र, अमेरिका समेत कई देशों में उर्स-ए-रजवी मनाया जा रहा है।
कांग्रेस की पहुंची चादर
कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी की चादर लेकर अल्पसंख्यक इकाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम जावेद बरेली पहुंच गए हैं। जिलाध्यक्ष रामदेव पांडेय ने बताया कि गुरुवार को दरगाह पर चादर पेश करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष ने सज्जादानशीन के लिए मुल्क में अमन-चैन और तरक्की के लिए पत्र भेजा है।
फूल पेश करने को उमडे़ जायरीन
ठिरिया, कैंट, नवाबगंज समेत आस-पास के अन्य क्षेत्रों से रात तक जुलूस दरगाह पहुंचते रहे। कपड़े की चादरों की मनाही के कारण जायरीन फूलों की टोकरी लेकर हाजिर हुए। आलम यह रहा कि रात करीब आठ बजे तक नावेल्टी, कुतुबखाना, इस्लामिया और दरगाह परिसर तक जायरीन की भीड़ उमड़ती रही।
मुफ्ती-ए-आजम का कुल आज
गुरुवार की सुबह से लेकर शाम तक दरगाह पर अकीदत के कई कार्यक्रम होंगे। जायरीन की हाजिरी का सिलसिला चलेगा। शाम को इस्लामिया मैदान में तकरीर होंगी और रात करीब 1:38 बजे मुफ्ती-ए-आजम हंिदू का कुल होगा। शुक्रवार को दोपहर 2:38 बजे आला आला हजरत का कुल शरीफ मनाया जाएगा। इससे पहले मंच से तकरीर होंगी।