![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
RGA न्यूज लंदन
लॉरी में मिले 39 शवों में 38 वयस्क थे जबकि एक किशोर शामिल था। इस मामले में पुलिस ने लॉरी के ड्राइवर को उत्तरी आयरलैंड से गिरफ्तार किया है।...
लंदन:- गुरुवार को लंदन के एसेसक्स में 39 लोगों का शव एक लॉरी कंटेनर से बरामद किया गया। ये लोग कहां के रहने वाले थे इसका खुलासा अब हो गया है। सूत्रों के मुताबिक लॉरी में मृत हालत में मिले ये सभी लोग चीन के नागरिक थे। बता दें कि लॉरी में मिले 39 शवों में 38 वयस्क थे जबकि एक किशोर शामिल था। इस मामले में पुलिस ने लॉरी के ड्राइवर को उत्तरी आयरलैंड से गिरफ्तार किया है।
न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक लंदन के एसेक्स में एक लॉरी कंटेनर से 39 शव बरामद किए गए थे। ये शव किनके हैं और ये लोग कहां के रहने वाले थे इस बात की भी पड़ताल में पुलिस शिद्दत से लगी थी। जिसे लेकर अब पता चला है कि ये सभी चीनी नागरिक थे।