![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
RGA न्यूज़ उत्तर प्रदेश लखनऊ
Lucknow Cantt Election Result 2019 Live 25 राउंड चली मतगणना में भाजपा के सुरेश तिवारी को मिले 56153 वोट। प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी मेजर आशीष चतुर्वेदी को 35 201 वोटों से पछाड़ा।...
लखनऊ:- 175 वें लखनऊ कैंट विधानसभा सीट उपचुनाव का परिणाम घोषित हो गया। 25 राउंड चली मतगणना में शुरू से ही भाजपा प्रत्याशी सुरेश तिवारी आगे चल रहे थे। वहीं 25 राउंड तक वे लगभग 30 हजार वोट से आगे चलने लगे। भाजपा के सुरेश तिवारी नेे सपा केे मेजर आशीष चतुर्वेदी से 35, 423 वोट से हराया। दूसरे नंबर पर सपा के मेजर आशीष चतुर्वेदी 21261 वोट पर रहे। कांग्रेस के दिलप्रीत सिंह को 19445 वोट मिले वहीं बसपा के अरुण द्विवेदी को 10709 वोट मिले। परिणाम आने से पूर्व ही वहीं सुरेश तिवारी कार्यकर्ताओं के साथ मतगणना स्थल पर जीत का जश्न मनाते हुए नजर आए। वहीं सपा के मेजर आशीष चतुर्वेदी ईवीएम में घोटाले को लेकर जमकर भाजपा पर बरसे।
दूसरी पार्टी केप्रत्याशी एक दूसरे को नहीं जानते: सुरेश तिवारी
भाजपा के महामंत्री सुनील बंसल ने संगठन को एक सूत्र में बांधा, चुनाव के कई महीने पहले तैयारी हो गई थी। भाजपा चुनाव के मैदान के लिए तैयारी। बाकि पार्टी के कैंडिडेट्स बाहर से आए हैं। न वो अपने कार्यकर्ता को जानते हैं और न कार्यकर्ता उनको जानते हैं। तालमेल नहीं बैठा सक, मैं यहां पैदा हुआ, मेरे पिता यहां पैदा हुए। हमारा पूरा कैंट विधानसभा क्षेत्र एक परिवार है।
बैलेट पेपर से भाजपा को इतने वोट मिले तो सिर मुंडवा लूंगा मेजर
मेजर आशीष चतुर्वेदी ने भाजपा पर आरोप लगाया कि साफ दिख रहा है ईवीएम में खेल हुआ है। डीएम ने चुनाव आयोग ने भाजपा को इतने अच्छे से जिताया। अगर हिम्मत है भाजपा में तो कल बैलेट पर चुनाव कराए और इसके आधे भी वोट आ गए तो मैं सिर मुंडवा लूंगा। बूथ संख्या में कैंट में एएसी के 50 लोग मुझे वोट देने आए थे। 50 आदमी मेरे थे बाकि फौजी आए थे और यहां कुल 46 वोट ही पड़े। खुले आम धांधली की जा रही है। जहां माइनोरिटी वोटर्स हैं जहां पूरा पूरा वोट कैसे मिल गया।
पहला चक्र
सुरेश तिवारी [ भाजपा]1869
कैप्टन आशीष चतुर्वेदी [सपा] 837
अरुण द्विवेदी [बसपा] 489
दिलप्रीत [कांग्रेस]530
दूसरा चक्र
सुरेश तिवारी [भाजपा] 4578
मेजर आशीष चतुर्वेदी [सपा] 1618
अरुण द्विवेदी [बसपा] 734
दिलप्रीत [कांग्रेस] 960
3 च्रक तक मतगणना परिणाम
अरुण द्विवेदी [बसपा] 1116
मेजर आशीष चतुर्वेदी [सपा] 2413
दिलप्रीत सिंह डी0पी0 [कांग्रेस] 1699
सुरेश चंद्र तिवारी [भाजपा] 6887
4 च्रक तक का क्रमिक मतगणना परिणाम
अरुण द्विवेदी [बसपा] 1471
मेजर आशीष चतुर्वेदी [सपा] 3938
दिलप्रीत सिंह डीपी [कांग्रेस] 2029
सुरेश चंद्र तिवारी [भाजपा] 8392
5 च्रक तक का क्रमिक मतगणना परिणाम
सुरेश चंद्र तिवारी [भाजपा] 11299
मेजर आशीष चतुर्वेदी [सपा] 5772
दिलप्रीत सिंह [कांग्रेस] 2679
अरुण द्विवेदी [बसपा] 2132
6 च्रक तक का क्रमिक मतगणना परिणाम
सुरेश चंद्र तिवारी [भाजपा] 13458
मेजर आशीष चतुर्वेदी [सपा] 6723
दिलप्रीत सिंह [कांग्रेस] 3215
अरुण द्विवेदी [बसपा] 2623
7 च्रक तक का क्रमिक मतगणना परिणाम
अरुण द्विवेदी [बसपा] 3137
आशीष चतुर्वेदी [सपा] 7528
दिलप्रीत सिंह [कांग्रेस] 3673
सुरेश तिवारी [भाजपा] 16107
कैंट विधानसभा 13 च्रक तक का क्रमिक मतगणना परिणाम
अरुण द्विवेदी [बसपा] 5872
आशीष चतुर्वेदी [सपा] 11737
दिलप्रीत सिंह [कांग्रेस] 8098
सुरेश तिवारी [भाजपा] 33438
कैंट विधानसभा 20 च्रक तक का क्रमिक मतगणना परिणाम
अरुण द्विवेदी [बसपा] 8785
मेजर आशीष चतुर्वेदी [सपा] 17615
दिलप्रीत सिंह [कांग्रेस] 14574
सुरेश तिवारी [भाजपा] 48895
कैंट विधानसभा 25 च्रक तक का क्रमिक मतगणना परिणाम
सुरेश तिवारी [भाजपा] 56684
मेजर आशीष चतुर्वेदी [सपा] 21261
अरुण द्विवेदी [बसपा] 19445
दिलप्रीत सिंह [कांग्रेस] 10709
प्रयागराज से सांसद चुनी गई रीता बहुगुणा जोशी के इस्तीफे के बाद से खाली हुई सीट के लिए 13 प्रत्याशी मैदान में थे। 21 अक्टूबर को हुए मतदान में करीब पौने चार लाख वोटरों में से 1.10 लाख वोटरों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
14 मेजों पर हो रही गणना
मतगणना रमाबाई मैदान में की जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल राज शर्मा और सामान्य प्रेक्षक ए.प्रसन्ना की मौजूदगी में आज भी तैयारियों को लेकर बैठक हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल राज शर्मा ने रिटर्निंग आफीसर अभिनव रंजन के साथ रमाबाई स्थल का दौरा किया। जिला उप निर्वाचन अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता ने बताया कि चौदह मेजों पर कुल 25 दौर की मतगणना होगी।
वोट के बाद वीवीपैट पर्चियों की होगी गणना
उपजिला निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक ईवीएम से वोटों की मतगणना का काम पूरा होने के बाद पांच बूथों की वीवीपैट पर्चियों की गिनती की जाएगी। रेंडम आधार पर पांच बूथों का चयन किया जाएगा।
कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई मतगणना
मतदान के बाद ईवीएम को कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है। गुरुवार सुबह को प्रेक्षक की निगरानी में ईवीएम को स्ट्रांग रूम से निकाला गया है। परिसर की निगरानी के लिए सीसीटवी कैमरों की व्यवस्था है। परिसर में किसी को भी बिना अनुमति प्रवेश की इजाजत नहीं है।
कैंट विस
कुल मतदाता : 385072
पुरुष मतदाता : 209733
महिला मतदाता :175315
थर्ड जेंडर : 24
वोट किया
कुल -110776
पुरुष- 66899
महिला - 43875
थर्ड जेंडर- 2
प्रतिशत -28.77