रामपुर में सपा नगर अध्यक्ष समेत पांच पर छेड़छाड़ का मुकदमा

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ रामपुर उत्तर प्रदेश

एक महिला ने समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष आसिम राजा समेत पांच के खिलाफ छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस ने पांचों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।...

रामपुर : समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष आसिम राजा समेत पांच के खिलाफ एक महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। छेड़छाड़ की घटना करीब एक सप्ताह पुरानी बताई गई है। महिला शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मुहल्ले की रहने वाली है। उसका आरोप है कि 17 अक्टूबर वह ई-रिक्शा से तोपखाना गेट पर उतरी थी। वह जब रिक्शा चालक को पैसे दे रही थी, तब कुछ लोग उसके पास आए। कहने लगे कि आपको रिक्शा की क्या जरूरत है। आप हमारे साथ आओ, हम आपको छोड़ देंगे। वे लोग घूर-घूर कर देखने लगे। इसी दौरान आसिम राजा ने कहा कि इसे उठाकर ले चलो, उनके साथियों ने मुझे उठा लिया और गाड़ी में डालकर छेड़छाड़ करने लगे। उसके कपड़े फट गए। महिला ने शोर मचाया तो तब आरोपितों ने पुलिस के डर से छोड़ दिया। शहर कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि महिला की शिकायत पर सपा नगर अध्यक्ष के अलावा अनवर मसूद, पूर्व सभासद मुराद कलीम, फराज, और मुहल्ला हल्के वाली ज्यारत निवासी नवाज पुत्र ऐजाज खां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गौरतलब है कि सपा नगर अध्यक्ष उप चुनाव में सपा प्रत्याशी के मुख्य चुनाव अभिकर्ता भी थे। 

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.