मथुरा में गोवर्धन पूजा को उमड़ पड़ा श्रद्धा का सैलाब...गोवर्धन में जीवंत हुई द्वापर युगीन परंपरा

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ मथुरा उत्तर प्रदेश

मथुरा दीपावली के दूसरे दिन सोमवार को गोवर्धन समेत पूरी धार्मिक नगरी में गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव की धूम है।...

मथुरा:- दीपमालाओं से सुशोभित पर्वतराज शिलाएं और रोशनी से नहाई मानसीगंगा की शोभा देखकर रविवार को दिव्यता में भव्यता का अद्भुत समावेश देखने को मिला, मानो आसमान के सितारे जमीं पर उतर कर तलहटी को खूबसूरती प्रदान कर रहे हों। गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव में उमड़ा आस्था का जन सैलाब देसी-विदेशी संस्कृति को एक सूत्र में पिरो रहा है।

दीपावली के दूसरे दिन सोमवार को गोवर्धन समेत इस पूरे धार्मिक नगरी में गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव की धूम है। गोवर्धन के सभी प्रमुख मंदिरों मे श्रद्धालुलो की भीड़ है। इस मौके पर गोवर्धन की तलहटी में हर ओर श्रद्धालु ही नजर आ रहे है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली आदि विभिन्न प्रदेशों के अलावा विदेशी भक्त गिरिराजजी का अन्नकूट भोग लगाने आये हैं। हर ओर एक ही आवाज-श्री गिरिराज महाराज की जय। अनेक श्रद्घालुओं ने सप्तकोसीय परिक्रमा भी लगाई।

रविवार को दीपदान के अवसर पर मानसीगंगा के घाट दीपों से झिलमिलाते नजर आए। गिरिराज महाराज से महालक्ष्मी की कृपा मांगी।

अब सोमवार को मुकुट मुखारविंद मंदिर पर अन्नकूट महोत्सव का आयोजन है। दानघाटी मंदिर सेवाय भक्त सिर पर अन्नकूट प्रसाद रखकर गोवर्धन महाराज की तरफ बढ़े जा रहे हैं। 

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.