RGA न्यूज़ भराड़ी हिमाचल प्रदेश
दिवाली के त्योहार के मौके पर उपतहसील भराडी़ के तहत हटवाड़ पंचायत के शिव शक्ति महिला मंडल की सदस्यों ने देहरा गांव में सफाई अभियान चलाया। महिला मंडल की सदस्यों ने प्रधान सुमित्रा देवी की अध्यक्षता में देहरा गांव में सफाई की। इस सफाई...
भराड़ी : दिवाली के त्योहार के मौके पर उपतहसील भराड़ी के तहत हटवाड़ पंचायत के शिव शक्ति महिला मंडल की सदस्यों ने देहरा गांव में सफाई अभियान चलाया। महिला मंडल की सदस्यों ने प्रधान सुमित्रा देवी की अध्यक्षता में देहरा गांव में सफाई की। इस सफाई अभियान में समस्त महिला मंडल सदस्यों ने भाग लिया। उन्होंने अपने आस पास परिसर में फैली गंदगी को हटाने के साथ-साथ नालियों की भी साफ की। सुमित्रा देवी ने इस मौके पर कहा कि दिवाली के अवसर पर हम सभी अपने घरों की सफाई करते हैं उसी प्रकार आसपड़ोस भी हमारे घर का ही अंग है। इसके लिए अपने आसपड़ोस को साफ रखना हमारा कर्तव्य है। वातावरण साफ रहे इसके लिए हमें सफाई को अपने दिनचर्या में अपनाना होगा। उन्होंने कहा कि शिव शक्ति महिला मंडल हमेशा पर्यावरण बचाओ व हरियाली लगाओ के पथ पर अग्रसर है। इस स्वच्छता अभियान के मौके पर समस्त महिला मंडल के सदस्यों सहित ग्रामीणों ने भी बढ़चढ़कर भाग लिया।