प्रियंका गांधी वाड्रा के फैसलों पर असंतोष का खामियाजा, दस वरिष्ठ कांग्रेसी निष्कासित

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ उत्तर प्रदेश लखनऊ ब्यूरो चीफ

उत्तर प्रदेश में पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के फैसलों पर असंतोष जताने वाले दस वरिष्ठ कांग्रेसियों को पार्टी से बाहर कर दिया गया है।...

लखनऊ:- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव तथा उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के फैसले पर उंगली उठाने पर कांग्रेस से वर्षों तक कांग्रेस को हर स्तर पर उठाने में लगे वरिष्ठ नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। पार्टी ने इनके योगदान को भी नहीं देखा और एक झटके में किनारे लगा दिया।

उत्तर प्रदेश में पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के फैसलों पर असंतोष जताने वाले दस वरिष्ठ कांग्रेसियों को पार्टी से बाहर कर दिया गया है। इनमें पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक तथा विधान परिषद सदस्य भी हैं। इनके साथ ही अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारी भी हैं।

इस मामले में कांग्रेस अनुशासन समिति की इस कार्रवाई को बेहद कड़ा माना जा रहा है। इन सभी वरिष्ठ नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते बाहर किया गया है। इसको कांग्रेस अनुशासन समिति की बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। पार्टी विरोध और अनुशासनहीनता पर कांग्रेस ने इन सभी को नोटिस देकर जवाब मांगा था। इन सभी से 24 घंटे में जवाब मांगा था। इन सभी वरिष्ठ कांग्रेसियों के जवाब से संतुष्ट न होने पर इनको छह वर्ष के लिए पार्टी से बाहर कर दिया गया। 

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.