![Raj Bahadur's picture Raj Bahadur's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-13-1546707786.jpg?itok=_bTDIAhC)
RGANews
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता जगदीश शेट्टार छठीं बार हुबली धारवाड़ सेंट्रल सीट चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट से वह पांच बार विधायक रह चुके हैं। कर्नाटक में विपक्ष के नेता शेट्टार के लिए इस बार चुनावी मुकाबला कठिन हो सकता है। मुकाबला जीतने के लिए वह कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इसी के चलते पार्टी द्वारा नाम की घोषणा होने से पहले ही वह अपनी पत्नी के साथ डोर टू डोर चुनाव प्रचार शुरू कर चुके थे। शेट्टार को जमीन से जुड़ा नेता माना जाता है।
भाजपा से लिंगायत समुदाय के दूसरे बड़े नेता
जगदीश शेट्टार भी लिंगायत समुदाय से आते हैं। भाजपा में बीएस येदियुरप्पा के बाद वह दूसरे बड़े नेता हैं जो लिंगायत समुदाय से आते हैं। लिंगायत समुदाय के होने के चलते ही भाजपा ने 2012 में उन्हें कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनाया था। शेट्टार ने कांग्रेस द्वारा लिंगायत समुदाय को धार्मिक अल्पसंख्यक का दर्जा देने को नाटक बताया था। शेट्टार को मृदुभाषी नेता माना जाता है। उनके परिवार का जनसंघ से जुड़ाव काफी पुराना है।
ताकत : छह बार विधायक रहते हुए क्षेत्र में काफी विकास कार्य किया
साफ सुधरी छवि का भी फायदा मिलने की भी है उम्मीद
चुनौती : कांग्रेस द्वारा लिंगायत को धार्मिक अल्पसंख्यक का दर्जा देना
पांच साल से लगातार विधायक होने के चलते विरोधी लहर भी
जगदीश शेट्टार : मृदुभाषी नेता की छवि
1994 : में पहली बार हुबली धारवाड़ सेंट्रल सीट से विधानसभा चुनाव जीते
05 : बार इस सीट से लगातार विधानसभा का चुनाव जीत चुके हैं
2012 : में येदियुरप्पा के हटने के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री भी बने
2008 : से 2009 तक कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष रह चुके हैं
हुबली धारवाड़ सेंट्रल सीट :
1,17,255 पुरुष मतदाता
1,16,600 महिला मतदाता
17754 मतो से पिछला चुनाव जीता था
-पिता एसएस शेट्टार जनसंघ के वरिष्ठ नेता थे और हुबली-धारवाड़ से पांच बार महापौर रह चुके हैं।