देवी दर्शन को निकले थे छह परिवार, गांव में छाया मातम

Raj Bahadur's picture

RGANews

जौनपुर में सड़क हादसे में मारे गये लोगों की सूचना मिलते ही जैंगवा गांव में मातमी सन्नाटा छा गया। ग्रामीण यहां से मौके की ओर रवाना हो गये। मुंडन के बहाने और पांच परिवार विंध्याचल में देवी दर्शन को साथ में हो लिए थे। घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। गांव के तीन लोगों की मौत हुई है। जबकि यहां के नौ लोग घायल हुये हैं। 

जैंगवा निवासी सोनू गुप्ता के एक साल के बेटे आंशू का मुंडन संस्कार विंध्याचल में था। इसी बहाने गांव के ही चालक व जीप मालिक बदमा यादव इनके भतीजे ऋतु व रितेश यादव साथ में थे। इसमें बदमा यादव की मौत हो  गई। तीसरे परिवार के अर्चना मौर्य, चौथे परिवार की लाली देवी भी गईं थी। इसमें लाली की मौत हो गई। पांचवें परिवार के रामधन प्रजापति और छठें परिवार के सुरेश गये थे। इसमें मुंडन संस्कार के लिये गये आंशू की दादी राधिका की मौत हुई है।

छह परिवारों में तीन लोगों की मौत और नौ लोगों के घायल होने की जानकारी जैसे ही गांव में पहुंची,कोहराम मच गया । घर पर लोगों का ढांढस बंधाने के लिये तांता लगा गया है। परिजन घटना को लेकर मौके की ओर रवाना हो गये। गांव के घरों में चूल्हे तक नहीं जले।

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.