यूपी में बारिश और ओलावृष्टि से कांपे लोग...फसलों को भी पहुंचा नुकसान, ठंड से 23 और लोगों की मौत

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ लखनऊ उत्तर प्रदेश

Weather in UP उत्तर प्रदेश में बीते तीन दिनों से खिल रही धूप से न्यूनतम पारे में बढ़ोतरी हुई पर ठंड से राहत मिलने की आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं।...

लखनऊ:- उत्तर प्रदेश में बीते तीन दिनों से खिल रही धूप से न्यूनतम पारे में बढ़ोतरी हुई पर, ठंड से राहत मिलने की आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं। गुरुवार रात और शुक्रवार को प्रदेश के पूर्वी और मध्य पूर्वी इलाके में बारिश-ओलावृष्टि ने लोगों की हड्डियां कंपा दीं। जानलेवा हो रही ठंड ने शुक्रवार को सूबे में 23 लोगों की जान ले ली। वहीं बारिश और ओलावृष्टि से सरसों और मटर की फसलों को खासा नुकसान होने की आशंका है। 

शुक्रवार को लखनऊ में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा। अयोध्या और अंबेडकर नगर में हल्की बारिश का सिलसिला शुक्रवार को दोपहर तक रुक-रुककर चलता रहा। गोंडा में 4 मिमी. बारिश रिकॉर्ड की गई। अयोध्या में न्यूनतम 14 डिग्री, गोंडा में 11.3 डिग्री और अंबेडकर नगर में 13 डिग्री सेल्सियस रहा। लखीमपुर में दिनभर बादल उमड़ते-घुमड़ते रहे। ठंडी हवा के बीच न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा। सीतापुर में बूंदाबांदी, तेज हवाओं के चलते न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रह गया। रायबरेली में ओलावृष्टि के बीच न्यूनतम पारा 11 डिग्री पर पहुंचा। बलरामपुर, सुलतानपुर और श्रावस्ती में भी हल्की बारिश हुई। बहराइच में कुछ स्थानों पर आठ मिमी बारिश हुई। बलरामपुर में न्यूनतम पारा 8 डिग्री, बहराइच में 4.6 डिग्री रहा। सुलतानपुर में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री दर्ज किया गया। बाराबंकी में भी बारिश होती रही।

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.