मस्ती, धमाल और उत्साह के साथ मनाई लोहड़ी

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज आगरा

पहली लोहड़ी का जश्न मना घरों और होटलों में। लोगों ने खूब खरीदी मूंगफली और रेवड़ी।...

आगरा, ब्यूरो चीफ (सोनू शर्मा)भांगड़ा, गिद्दा, रेवड़ी, मूंगफली, पॉपकॉर्न, खुशी, उत्साह, धमाल और मस्ती से सजी लोहड़ी। सोमवार को लोहड़ी का त्योहार कई घरों में मनाया गया। बच्चों और नव युगलों की पहली लोहड़ी की खुशी में घरों, होटलों और रेस्टोरेंटों में देर रात तक डांस और मस्ती का माहौल रहा। अगले साल फिर से खुशियों की अरदास के साथ लोहड़ी को विदा किया गया।

पंजाबियों और सिखों के लोहड़ी का खास महत्व होता है। शहर के कई घरों में पहली लोहड़ी का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। पहली लोहड़ी के साथ ही 25वीं लोहड़ी का सेलीब्रेशन भी किया गया। सेक्टर सात निवासी जगदीश बत्रा की 25वीं लोहड़ी का फंक्शन परिवार वालों ने पूरे उत्साह के साथ मनाया। इसी तरह शेखर रेजीडेंसी निवासी ज्योति आहूजा के पोते कबीर सिंह की पहली लोहड़ी का फंक्शन क्रॉस रोड मॉल स्थित जायका रेस्टोरेंट में धूमधाम से मनाया गया।

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.