शहर के स्वर्ण जयंती नगर स्थित नर्मदा अपार्टमेंट में बाल प्रतिभाओं का भंडार

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज अलीगढ़

स्वर्ण जयंती नगर स्थित नर्मदा अपार्टमेंट में 25 परिवारों के बीच प्रेम-समर्पण की धारा बहती है। सभी एक दूसरे का सम्मान करते हैं। अपने से छोटों को स्नेह करते हैं। ...

अलीगढ़:- स्वर्ण जयंती नगर स्थित नर्मदा अपार्टमेंट में 25 परिवारों के बीच प्रेम-समर्पण की धारा बहती है। सभी एक दूसरे का सम्मान करते हैं। अपने से छोटों को स्नेह करते हैं। नर्मदा अपार्टमेंट वेलफेयर सोसाइटी यहां सुरक्षा से लेकर सुंदरीकरण तक का दायित्व निभाती है। दीवाली भव्यता से मनती है। महिलाएं करवा चौथ व्रत रखती हैैं। गोवर्धन पर सामूहिक पूजा होती है। गणेश चौथ पर गणपति की स्थापना होती है। दुर्गा पूजा पर विशेष आयोजन होता है। होली पर महिलाएं गुझिया बनाने में एक दूसरे का सहयोग करती हैैं। अपार्टमेंट में मंगलायतन विश्वविद्यालय के प्रो. महेश शर्मा, रीयल एस्टेट कारोबारी लोकेश गुप्ता भी रहते हैैं। तमिलनाडु, बिहार सहित अन्य राज्यों के लोग भी यहां हैं। 

 सोसाइटी का बाल म्यूजिकल ग्रुप 

बाल म्यूजिकल ग्रुप भी है। इनका नेतृत्व डीपीएस में नौवीं के छात्र ऋषभ सिंह करते हैं। वे आर्गन बजाते हैं। कर्तव्य प्रताप सिंह गिटार बजाते हैं। जानवी गर्ग क्लासिकल डांस करती हैं। 

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.