केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू बोले- देश का माहौल बिगाड़ रहे टुकड़े टुकड़े गैंग को मिल रही विदेशी मदद

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ लखनऊ

केंद्रीय खेल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) किरण रिजीजू ने कहा कि भारत के टुकड़े टुकड़े करने की बात कहने वालों को विदेशी मदद मिल रही है।...

लखनऊ :-नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध पर देश भर में उग्र प्रदर्शन से बेहद आहत केंद्रीय खेल एवं युवा कार्यक्रम राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) किरेन रिजिजू का दर्द आज झलक गया। लखनऊ में गुरुवार को पांच दिवसीय 23वें राष्ट्रीय युवा उत्सव के समापन अवसर पर रिजिजू ने कहा कि जो लोग भारत के टुकड़े करने की बात करते हैं, उन्हें विदेशी मदद मिल रही है। युवा उन पर ध्यान न दें और 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' को ही अपना लक्ष्य बनाएं। उन्होंने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) सहित कुछ शैक्षिक संस्थानों में गर्माए माहौल के बीच केंद्रीय खेल एवं युवा कार्यक्रम राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) किरेन रिजिजू ने देशभर से जुटे युवाओं को राष्ट्रप्रेम का पाठ पढ़ाया।

राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित पांच दिवसीय 23वें राष्ट्रीय युवा उत्सव का समापन गुरुवार को हुआ। केंद्रीय राज्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि हमें मिलकर एक भारत, श्रेष्ठ भारत बनाना है। इसके लिए हमारी सोच और लक्ष्य अर्जुन की तरह मछली की आंख पर होनी चाहिए। खेल, शिक्षा या किसी भी क्षेत्र में रहें, लक्ष्य यही हो कि देश को महान बना

उन्होंने कहा कि कुछ लोग कॉलेज-विवि में भारत के टुकड़े-टुकड़े करने की बात करते हैं। वह संख्या में ज्यादा नहीं हैं। इनमें कुछ कॉलेज के लोग और कुछ फिल्मी दुनिया से हैं। उन्हें विदेशी ताकत मिलती है। उनके लिए योजना और पैसा बाहर से आ रहा है। खास तौर पर इनकी मुहिम सोशल मीडिया पर चलती है। रिजिजू ने कहा कि आप लोगों को इन पर ध्यान नहीं देना है। मंच पर पूर्व क्रिकेटर व होमगार्ड मंत्री चेतन चौहान, खेल राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी, संयुक्त सचिव खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्रालय असित सिंह और प्रमुख सचिव डिंपल वर्मा भी उपस्थित थीं।

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.