मेरठ में CAA के समर्थन में धरना पर मुस्लिम महिलाएं, लिखा- समर्थन में हैं हम भारत की मुस्लिम बेटियां

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ मेरठ

बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में सीएए को लेकर मुस्लिम समुदाय की महिलाओं ने हाथ में मेंहदी से सीएए समर्थन लिखकर प्रदर्शन किया। साथ में हाथ में पोस्‍टर भी लेकर प्रदर्शन जताया। ...

मेरठ:- नागरिकता संशोधन (सीएए) के विरोध में जहां प्रदेश में एक दर्जन से अधिक जगह पर मुस्लिम महिलाएं धरना प्रदर्शन कर रही हैं, वहीं मेरठ में हाल बेहद ही जुदा हैं। यहां पर बुधवार से सीएए के समर्थन में महिलाओं का धरना चल रहा है। यह सभी सीएए के समर्थन में नारा लगा रही हैं। सीएए के समर्थन में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का धरना चल रहा है।

धरना पर बैठी महिलाओं का कहना है कि हम भारत की मुस्लिम बेटियां नागरिकता संशोधन कानून का समर्थन करती हैं। भारत माता की जय, वंदे मातरम व जय हिंद का उदघोष करते हुए मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में कलक्ट्रेट में धरना दिया। धरने के बाद प्रधानमंत्री के नाम डीएम के माध्यम से ज्ञापन भेजा। वहां धरने पर बैठीं सभी मुस्लिम महिलाएं मेहंदी से हाथों पर सीए का समर्थन करते हैं लिखकर आई थी।

धरना स्थल पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता व राष्ट्रीय संयोजिका महिला प्रकोष्ठ व एडवोकेट शाहीन परवेज ने कहा कि हम हिंदुस्तान की बेटियां राष्ट्रहित में जो भी कानून बनेगा उसका समर्थन करते हैं। उनका कहना है सीएए किसी की नागरिकता छीनने वाला कानून नहीं है। यह कानून पाकिस्तान, अफगानिस्तान व बांग्लादेश में प्रताडि़त होकर जो अल्पसंख्यक वर्ग के जो लोग हिंदू, सिख, बौद्ध व पारसी शरणार्थी शरण लेने के लिए हमारे देश में 2014 से पहले आ चुके हैं। यह कानून उन पीडि़तों को नागरिकता देने के लिए है।

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.