10 मार्च राशिफल: आज बना गजकेसरी योग

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ राशिफल बरेली

मेष:

10 मार्च मंगलवार होली के दिन चंद्रमा का संचार बुध की राशि कन्या में हुआ है। इस राशि में चंद्रमा के आने से शुभ गजकेसरी योग बना है क्योंकि आज चंद्रमा और गुरु दोनों एक-दूसरे से केंद्र में हैं। इस शुभ स्थिति का लाभ किन-किन राशियों को मिल रहा है देखें…

मेष राशि के लिए दिन की शुरुआत उलझन भरी हो सकती है। विद्यार्थियों को लाभ प्राप्त होगा। मनोरंजन कार्य पर खर्च होने से मन में थोड़ी प्रसन्‍नता रहेगी। माता-पिता की ओर से भी आपको पूरा सहयोग प्राप्‍त होगा। कुल मिलाकर आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। भाग्‍य आज 70 फीसदी साथ देगा।

वृषभ:

आज वाद-विवाद से दूरी बनाए रखें और ऐसी बहस में न पड़े जिसमें गहमागहमी होने की आशंका हो। आज किसी मामले में आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें और सुनी-सुनाई बात पर विश्वास न करें। आज आप जरूरी होने पर ही बाहर जाएं, अन्‍यथा घर पर अपने परिवार के साथ समय बिताएं। भाग्‍य आज 60 फीसदी साथ देगा।

मिथुन:

आज आपका पूरा दिन मंगलमय बीतेगा। मेहनत के अनुपात में शुभ फल अवश्य प्राप्त होगा। आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी और मनोबल बढ़ेगा। किसी मनपसंद काम के पूरा होने से आज आप खुश रहने वाले हैं। दोस्‍तों के साथ से भी मन में सुकून रहेगा और समय मौज-मस्‍ती से कटने वाला है। आज शुभ कार्यों में धन खर्च होगा। भाग्‍य आज 80 फीसदी साथ देगा।

कर्क:

आज आपकी राशि वालों के लिए धन प्राप्ति के विशेष योग बन रहे हैं। धन निवेश में भी विशेष लाभ होता दिख रहा है। आज किसी को उधार न दें, परिवार के सदस्यों से मेलजोल बढ़ाना लाभकारी रहेगा। कहीं से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है और विदेश में रह रहे किसी अपने के आगमन की बात चल सकती है। आज शाम को किसी मांगलिक कार्य में श‍ामिल हो सकते हैं। भाग्‍य आज 89 फीसदी साथ 

सिंह:

आज आपके दिन की शुरुआत शानदार होगी और उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्‍त होगा। पुरानी समस्याओं का अंत होगा। प्रयास अथवा स्वयं कोशिश करने से प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। आज छात्रों को अपनी मेहनत का फल मिल सकता है और किसी परीक्षा में उनके चयन की खबर सुनने को मिल सकती है। भाग्‍य आज 88 फीसदी साथ देगा।

कन्या:

आज आपको अत्यधिक खर्च से बचने की सलाह दी जा रही है। कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यर्थ की यात्रा भी हो सकती है। सोच-समझकर ही कार्य-व्यवहार करें। किसी भी प्रकार की बहसबाजी में पड़ने से खुद को रोकें, नहीं तो आगे चलकर बात का बतंगड़ बन सकता है। समझदारी से काम लें और अपने अधूरे कार्यों को निपटाने पर फोकस करें। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। भाग्‍य आज 55 फीसदी साथ देगा।

तुला:

आज आपको विशेष लाभ हो सकता है। आज कार्यों की पूर्णता होने का दिन है। जोखिमपूर्ण निवेश में भी आपको लाभ होगा। आज आपका मन प्रसन्‍न रहेगा और प्रिय व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आज आपके लिए उन्‍नति के मार्ग भी प्रशस्‍त होंगे और परिवार के साथ अच्‍छा समय कटेगा। शाम के वक्‍त किसी समारोह में सपरिवार हिस्‍सा ले सकते हैं। समाज में मान-सम्‍मान बढ़ेगा। भाग्‍य आज 90 फीसदी साथ देगा।

वृश्चिक:

आज पूरे दिन कार्य की व्यस्तता रहेगी। मान-सम्मान, यश में वृद्धि होगी और नए कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सफलता एवं नई योजना भरा दिन है। सुख के साधनों में वृद्धि होगी। किसी योजना, जिस पर काफी समय से विचार कर रहे थे, आज उसकी शुरुआत हो सकती है। मन में सफलता से संतोष रहेगा और नई स्‍फूर्ति का अहसास होगा। भाग्‍य आज 86 फीसदी 

धनु:

भाग्य आज आपका साथ देगा। मन ईश्‍वर की भक्ति में लगेगा और अध्यात्मिक सुख एवं सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। विरोधी परास्त होंगे। यात्रा लाभकारी रहेगी और दिन मंगलमय बीतेगा। आज संतान की ओर से आपको किसी प्रकार शुभ समाचार मिल सकता है। प्रेम-प्रसंग के मामलों में भी सफलता मिलने की उम्‍मीद है। किसी प्रियजन के साथ मुलाकात होने से मन खिला खिला रहेगा। भाग्‍य आज 90 फीसदी साथ देगा।

मकर:

आज कहीं भी जाएं तो सतर्क रहें और वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। जरा सी लापरवाही आपको नुकसान पहुंचा सकती है, यात्रा न करें और कहीं जाना जरूरी हो तो वाहन धीमी गति से चलाएं। आज किसी मामले में आपको फंसना पड़ सकता है। बेहतर होगा कि क्रोध पर काबू रखें और दूसरों के बीच में पड़ने से बचें। भाग्‍य आज 50 फीसदी साथ देगा।

कुंभ:

आज आपका दिन आमोद-प्रमोद में बीतेगा। प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा। शेयर में निवेश भी कर सकते हैं, लाभ मिलने की पूरी उम्‍मीद है। अगर कोई नया कार्य और रोजगार शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं, तो अवश्य करें, आपको फायदा होगा। दांपत्‍य जीवन में मधुरता आएगी। जीवनसाथी की बातों को तवज्‍जो देने से आपके मन में प्रसन्‍नता रहेगी। भाग्‍य आज 95 फीसदी साथ देगा।

मीन:

अचानक कोई शुभ समाचार या रुका हुआ धन प्राप्त होगा। आज का दिन उन्नतिदायक है। शत्रु बलहीन रहेंगे और आय-सम्पति के लिए दिन शुभ है। आज खरीद-फरोख्‍त के मामले में आपको विशेष लाभ होने की उम्‍मीद है। परिवार का साथ मिलने से आपकी खुशी में इजाफा होगा। दोस्‍तों के साथ मन खुशी में बीतेगा। भाग्‍य आज 87 फीसदी साथ देगा।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.