एक और मासूम को कुत्तों ने नोचा, हालत गंभीर

Raj Bahadur's picture

RGANews

सीतापुर - आदमखोर कुत्तों के हमले  बढ़ने लगे हैं। खैराबाद से बढ़कर अब यह आमदखोर कुत्ते मानपुर क्षेत्र में दाखिल हो गए हैं। इस बार हमला मानपुर थाना क्षेत्र के खैरमपुर गांव के बाहर किया गया।  सात-आठ की संख्या में आदमखोर कुत्तों ने 8 साल की बालिका पर हमला किया। गुरुवार सुबह करीब 6:30 बजे उसे बुरी तरह नोच डाला। गांव के लोगों ने किसी तरह से उसकी जान बचाई। कुत्ते पकड़े नहीं जा सके। बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। खैरमपुर निवासी छोटेलाल का कहना है कि उसकी 8 वर्षीय पुत्री सोनम शौच के लिए गई थी। गांव के दक्षिण में स्थित स्वच्छ पेयजल के लिए जाते समय रास्ते में ही कुत्तों के झुंड ने उसे घेर लिया और नोच डाला। जिला अस्पताल लाए जाने पर सोनम की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.