17 March 2020: मेष राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार के आसार, वृषभ वालों के दांपत्य जीवन में बढ़ेगा तनाव 

Praveen Upadhayay's picture

राशिफलः विरोधियों से थोड़ा सचेत रहना आवश्यक होगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। धनार्जन होगा। यश, प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। मनोरंजन के अवसर उपलब्ध होंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी

RGA न्यूज़ (आज का राशिफल) 17 March 2020

मेष राशिफल: आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। बेरोजगार लोगों को रोजगार पाने का सुनहरा अवसर मिलेगा। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत का बेहतर परिणाम मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए जरूरी सलाह मिलेगा।

वृषभ राशिफलः मानसिक रूप से आप तनाव में रहेंगे। काम के सिलसिले में स्थिति अच्छी रहेगी। आपकी इनकम सामान्य रहेगी। यात्रा करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है। दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ेगा। व्यापार में परेशानी आ सकती है।

मिथुन राशिफलः विरोधी परास्त होंगे। व्यापार में अच्छी स्थिति बनी रहेगी। आप आत्मविश्वास और उम्मीदों से भरे हो सकते हैं। आपके पास दूसरों पर बेहद मजबूत छाप छोड़ने की क्षमता है। करियर के मामले में शानदार घटनाक्रम देखने को मिलेंगे। क्रोध पर काबू रखें।

कर्क राशिफलः किसी पुराने मित्र या परिजन से मुलाकात होगी। बिजनेस को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। यात्राओं के योग भी बन रहे हैं। आपके खर्चे बढ़े रहेंगे। दांपत्य जीवन के लिए दिन थोड़ा कमजोर है। रिश्तों में आपको किस्मत का सहारा मिलेगा।

सिंह राशिफलः कार्यस्थल पर सबके साथ आपका तालमेल बेहतर बना रहेगा। ऑफिस में आपको किसी काम के लिये पुरस्कार मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बढ़ेगी। घरेलू रिश्ते में मजबूती आएगी। परिवार में समय अच्छा गुजरे

कन्या राशिफलः आज आपको धन लाभ होगा। करियर में कुछ नए मौके मिलने के संकेत हैं। आप अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभायेंगे। अकारण चिंतित न रहें। विवाहित लोग आज कहीं घूमने जायेंगे। जीवन में सामंजस्य और प्रेम बढ़ेगा।

तुला राशिफलः मानसिक रूप से आप मजबूत रहेंगे। नए लोगों से दोस्ती हो सकती है। परिवार का माहौल भी अच्छा रहेगा। घरेलू काम में भी आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। दांपत्य जीवन में थोड़ी दिक्कतें रहेंगी। अपने क्रोध और वाणी पर संयम रखें

वृश्चिक राशिफलः कुछ मामलों में आज बेहतरीन नतीजे मिल सकते हैं। छात्रों को जॉब के लिये कोई बड़ा ऑफर मिलेगा। चीजों की खरीदारी में मोलभाव जरूर करें। बिजनेस के लिए नया कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। कार्य के सिलसिले में यात्राएं करना पड़ेंगी।

धनु राशिफलः नौकरी में आपको कोई बड़ी सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में धन लाभ के अवसर मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों के स्थानांतरण का समय है। बिजनेस में बेहतर अवसर मिलेंगे। परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा।

मकर राशिफलः नए अनुबंध हो सकते हैं। व्यवसाय ठीक चलेगा। किसी भी काम की जल्दबाजी न करें। धैर्य और सहनशीलता इस समय लाभदायक रहेंगे। संतान से अच्छे परिणाम मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में भी तरक्की होगी।

कुम्भ राशिफलः विरोधियों से थोड़ा सचेत रहना आवश्यक होगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। धनार्जन होगा। यश, प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। मनोरंजन के अवसर उपलब्ध होंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी।

मीन राशिफलः घमंड करने से बचना चाहिए। परिवार का माहौल भी अच्छा रहेगा। आप अपना समय परिवार को देंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। रुके काम बनेंगे और घर में शांति रहेगी।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.