लखनऊ की पहली कोरोना वायरस पॉजिटिव अब फिट, KGMU से डिस्चार्ज

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ ब्यूरो चीफ लखनऊ सुनील यादव

UPFightsCovid19 कनाडा से लौटी गोमतीनगर निवासी महिला डॉक्टर को कोरोना वायरस की रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने पर आठ मार्च को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था।...

लखनऊ:- कोरोना वायरस को हराना है के मूल मंत्र के उत्तर प्रदेश के लोग इसके कहर से निपटने के लिए संघर्ष में लगे हैं। स्वास्थ्य मंत्री सहित 45 लोगों की कोराना वायरस जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद लखनऊ की पहली संक्रमित महिला शनिवार को किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी से डिस्चार्ज हो गई। शुक्रवार को इनका दोबारा सैंपल लिया गया था, इसकी भी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद इसको घर भेज दिया गया है। इनके एक रिश्तेदार को फिलहाल निगरानी में रखा गया है।

कनाडा से लौटी गोमतीनगर निवासी महिला डॉक्टर को कोरोना वायरस की रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने पर आठ मार्च को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। इसके बाद से वह केजीएमयू में डॉक्टर्स की निगरानी में थीं। इसके बाद शुक्रवार को उनकी जांच की गई। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद शनिवार को फिर जांच की गई। आज भी इनकी रिपोर्ट निगेटिव मिलने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। लखनऊ में कोरोना वायरस संक्रमित महिला को हॉस्पिटल डिस्चार्ज किया गया। इनके डिस्चार्ज होने से दहशत के बीच लोगों को काफी बड़ी राहत मिली है।

लखनऊ में कोरोना की पहली पॉजिटिव मरीज महिला डॉक्टर की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। इनकी रिपोर्ट निगेटिव आने से केजीएमयू के डॉक्टर खुश हैं। कनाडा के टोरंटो शहर निवासी महिला डॉक्टर पति के साथ आठ मार्च को गोमतीनगर में रिश्तेदारों से मिलने आई थीं। कोरोना की पुष्टि के बाद उन्हें केजीएमयू में भर्ती किया गया। इस बीच महिला के पति व बच्चे की रिपोर्ट निगेटिव आई, लेकिन दो दिन बाद एक रिश्तेदार की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। इस पर उसे भी केजीएमयू में भर्ती कराया गया। तीन दिन पहले कराई गई जांच में महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, लेकिन शुक्रवार शाम की जांच में रिपोर्ट निगेटिव आई। आज भी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद इनको छुट्टी दे दी गई है।

इससे पहले आज स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह की रिपोर्ट में कोरोना के लक्षण नहीं मिले हैं। इतना ही नहीं कनिका कपूर के सीधे संपर्क में आए 45 लोगों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। बसपा के पूर्व सांसद अकबर अहमद डंपी के डालीबाग में पैतृक आवास पर भतीजे आदिल अहमद की बर्थडे पार्टी 14 मार्च को हुई थी। इस पार्टी में ही कोविड-19 पॉजिटिव गायिका कनिका कपूर शामिल हुई थीं और जय प्रताप सिंह भी इस पार्टी में शामिल हुए थे। इसके बाद वह राज्य के कई नेताओं से मिले थे और कई अहम बैठकों में भी हिस्सा लिया था।

Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.