![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/01_04_2020-corona_virus_1_20158006.jpg)
RGA न्यूज़ आगरा ब्यूरो चीफ सोनू शर्मा
हॉस्पिटल संचालक डॉक्टर की हालत बिगडने पर चल रहा इलाज। आगरा में स्वास्थ्य विभाग ने लगाई हॉस्पिटल में नए मरीज भर्ती करने पर रोक।...
आगरा:- ताजनगरी में कोरोना संंक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 14 हो सकती है। बुधवार सुबह बाईपास रोड स्थित अस्पताल संचालक चिकित्सक के पॉजीटिव आने के बाद दिनभर राहत भरा बीता। देर शाम एक और खबर ऐसी आई है कि यह कोरोना का आंकड़ा बढ़ाने वाली है। शहर के नामचीन हॉस्पिटल संचालक डॉक्टर और उनके चिकित्सक बेटे कोरोना संदिग्ध पाए गए हैं। हालांकि उनका उपचार मेदांता हॉस्पिटल में चल रहा है। इस खबर के बाद स्थानीय स्तर पर भी स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट हो गई है।
मामला इस बार ईदगाह क्षेत्र का है। इस क्षेत्र में संचालित शहर के प्रमुख हॉस्पिटल संचालक चिकित्सक को तबियत बिगड़ने पर विशेष अनुमति के बाद मेदांता हॉस्पिटल भेजा गया था। तभी से इलाके में उनके कोरोना संदिग्ध होने की चर्चाएं चल निकली थीं। वहां साथ गए उनके डॉक्टर बेटे की भी तबीयत बिगड गई है। बुधवार को उन्हें भी मेदांता में ही भर्ती कर लिया गया है। देर शाम मिली जानकारी के मुताबिक डॉक्टर पिता पुत्र के कोरोना की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। इसकी जानकारी होते ही आगरा में स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय हो गई है, उनके हॉस्पिटल में संपर्क किया जा रहा है। जिससे सभी को वहीं रोक दिया जाए। जांच रिपोर्ट आने तक नए मरीज भर्ती किए जाने पर भी रोक लगाई जा रही है।