![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/31584-A-prediction-weekly-rashiphal-19-to-25-march-2017_4.jpg)
RGA न्यूज़ राशिफल
मेष:
16 अप्रैल गुरुवार को चंद्रमा का संचार गुरु के साथ मकर राशि में होगा। यहां शनि और मंगल भी इनके साथ होंगे। इस स्थिति में वृश्चिक राशि में सुख का योग बन रहा है जबकि कुछ राशियों के मन में अनावश्यक भय हो सकता है। आपके लिए दिन कैसा रहेगा, जानिए सद्गुरु स्वामी आनंदजी से…
आज आपका समय अनुकूल है। लॉकडाउन में भी आपको अच्छी खबर की प्राप्ति हो सकती है। इसके चलते आपकी दिनचर्या अनियमितह हो सकती है। थकान और मानसिक व्यग्रता भी बढ़ सकती है। लेकिन प्रॉपर नींद लेने से अच्छा महसूस करेंगे। इसके अलावा दांपत्य जीवन भी सुखद होगा। आज आपको जीवनसाथी का प्रेम भावुक करेगा।
वृषभ:
घर से कार्य करने के बावजूद भी आपके अंदर रचनात्मक गुणों का विकास होगा। आपकी बौद्धिक क्षमता में निखार आएगा। आपकी कार्यक्षमता की भी तारीफ होगी। आपका आर्थिक पक्ष मध्यम से बेहतर होगा। लेकिन विरोधियों से सतर्क रहें। वह आपको मौका पाते ही नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे।
मिथुन:
लॉकडाउन में संतान के साथ अच्छा समय बीतेगा। आज आपको जीवनसाथी के खट्टे-मीठे स्नेह के साथ पूर्ण सहयोग भी मिलेगा। आर्थिक पक्ष बेहतर रहेगा। लेकिन आलस्य न करें। मानसिक श्रम की अधिकता रहेगी। सेहत को नजरअंदाज करने से बचें।
कर्क:
आज किसी बात को लेकर आपको सुकून भी होगा और टेंशन भी हो सकती है। लेकिन यह तय है कि आपकी कल्पनाशीलता का विकास होगा। देह के निचले भाग में कष्ट हो सकता है। करियर में अनायास बेचैनी महसूस हो सकती है। संतान की सेहत में मामूली नरमी से चिंता।
सौ बात की एक बात- आज सुंदर है। आने वाला कल इससे भी बेहतर है।
सिंह:
करियर के लिए वक्त उत्तम। लॉकडाउन में घर से काम की अधिकता लेकिन आपको प्रभाव प्रशंसा मिलेगी। इससे आपकी खुशी बढ़ेगी। साथ ही कुछ नए विचारों से भी लाभ होगा। अनियमित दिनचर्या से थकान हो सकती है। ऑफ़िस की असमय फ़ोन कॉल से उलझन बढ़ सकती है।
कस्थ्य सामान्य होगा लेकिन फिर भी आपको तबियत ठीक न होने का छद्म अहसास होता रहेगा। हालांकि करियर उत्तम रहेगा। कारोबार में घर बैठे लाभ होने का योग है। जीवन साथी से प्यार भरी तकरार हो सकती है। आज आपको अपने किसी फ़ैसले से अपार संतोष मिलेगा। आर्थिक पक्ष सबल रहेगा।
तुला:
सूर्य की सीधी दृष्टि से किसी काम को लेकर आपका मन कभी बेहद परेशान हो सकता है। लेकिन जल्दी ही आपको सुखद समाचार भी मिलेगा। इसके अलावा आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होने का योग है। आपका आत्मविश्वास आपको सफलता दिलाएगा। उच्चाधिकारी तारीफ करेंगे।
वृश्चिक:
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। सुख-समृद्धि का योग बन रहा है। अधिकारियों व उच्च पदस्थ लोगों के सवालों से उलझन हो सकती है। साख का ध्यान रखें। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंता हो सकती है। हालांकि आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।
धनु:
आपकी राशि में केतु की मौजूदगी सामर्थ्य में वृद्धि करेगी। दैहिक कष्ट संभव है। इसके अलावा आज वॉइस कॉल पर बड़े लोगों से संपर्क होने से आपको आने वाले समय में धन संबंधी लाभ होगा। हाल-फिलहाल तो आर्थिक खींचतान की संभावना ही है। बॉस से उलझ सकते हैं। आध्यात्मिक गुरु की कृपा मिलेगी।
मकर:
आज आपको बौद्धिकता से लाभ होगा। अनावश्यक मानसिक दबाव से बचें। निवेश करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी करना जरूरी है। अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता है। किसी परेशानी का अहसास हो तो अपने गुरु की भी सलाह ले सकते हैं। मां की ढेर सारी अपेक्षाओं से बेचैनी बढ़ सकती है। दोपहर बाद स्वभाव की उग्रता से काम बिगड़ सकते हैं
कुंभ:
आज जीवनसाथी से स्नेह और उलझन दोनों में इज़ाफ़ा होगा। बेहतर होगा कि आप रिश्ते में संतुलन बनाकर चलें। किसी बात पर कभी-कभी प्रतिक्रिया न देना ही बेहतर होता है। इसके अलावा आज कोरोना के अनावश्यक भय से भी तनाव बढ़ सकता है। काम का बोझ बढ़ेगा। टेलीफ़ोनिक वार्तालाप में मन रमेगा।
सौ बात की एक बात- आपका भय ही आपको डराएगा।
मीन:
आपकी राशि में बुध की उपस्थिति जहां बौद्धिकता में इज़ाफ़ा करेगी वहीं मानसिक तनाव में वृद्धि करेगी। पिता की सेहत की चिंता आपको परेशान कर सकती है। इसके अलावा कार्यक्षेत्र के लोगों की मदद मिलने से मन शांत रहेगा। कार्य समय पर पूरा कर पाएंगे। नसों व हड्डियों में दर्द से कष्ट हो सकता है। जीवनसाथी की नुक़्ताचीनी से व्यथित न हों।
सौ बात की एक बात- आपके गुण ही आपके काम आएंगे।