बाराबंकी में महिला ने पांच बच्चों को दिया जन्म, सभी स्वस्थ

Raj Bahadur's picture

RGANEWS

कोरोना लॉकडाउन के बीच उत्‍तर प्रदेश के बारांबकी से एक अच्‍छी खबर सामने आई है। जिले के सीएचसी सूरतगंज में एक महिला ने 5 बच्चों को जन्म दिया है। नार्मल डिलीवरी के दौरान तीन लड़की और दो लड़के का जन्म हुआ है। जच्चा व बच्चा स्वस्थ है। 

मामला जिले के सूरतगंज क्षेत्र का है। यहां के कुतलूपुर निवासी कुंदन की पत्नी अनिता नौ माह की गर्भवती थी। बुधवार की सुबह आठ बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूरतगंज में दूसरी बार मां बनी है और उसके घर खुशियां आई हैं। इस प्रसूता ने एक साथ पांच बच्चों को जन्म दिया है। हालांकि, पांच बच्चे होने की वजह से नवजातों का वजन सामान्य से कम है। इनमें से दो का वजन 1100 ग्राम है वहीं दो का 900 ग्राम है। जबकि एक का 800 ग्राम है। बताया जा रहा है कि महिला ने 28 सप्ताह में बच्चों को जन्म दिया है। महिला का यह दूसरा प्रसव है। इससे पहले उसका एक पुत्र भी है।

बिहार में एक महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया था
इसी महीने लॉकडाउन के बीच बिहार के फुलवारीशारीफ में छपरा की एक महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया। बच्चों का वजन एक किलो से डेढ़ किलो के बीच है। इनमें दो बेटे और दो बेटियां हैं। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नुजहत रहमान और उनकी टीम ने ऑपरेशन किया। डॉ. रहमान ने बताया था छपरा की महिला व उसके चारों बच्चे स्वस्थ्य हैं। महिला को दो बेटी पहले से है। उसका पति सउदी में रहता है।

लखनऊ की महिला ने भी एक साथ दिए थे 4 बच्चों को जन्म
उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से ताल्लुक रखने वाली 28 वर्षीय रेहाना ने पिछले साल एक साथ चार बच्चों को जन्मा तो वह हैरान रह गई। लखनऊ के अस्पताल में रेहाना ने अपने चार बच्चों का सफलतापूर्वक जन्म दिया, इनमें से दो लड़के और दो लड़कियां हैं।

Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.