![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/IMG-20200510-WA0072.jpg)
RGA न्यूज़ ब्यूरो प्रमोद शर्मा हापुड़
लॉक डाउन 3.0 के 7वें दिन
शहर कांग्रेस कमेटी हापुड़ द्वारा शुरू की गई प्रियंका गांधी रसोई से जरूरतमंद लोगों को भोजन बनवाकर वितरित किया।
भोजन बनवाने से पहले प्रियंका गाँधी रसोई को सफाईकर्मियों द्वारा सैनिटाइज करवाया। भोजन वितरित करते समय सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखा गया और मास्क व ग्लब्स पहनकर शहर कांग्रेस व सेवादल कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने आज शहर में भीम नगर,न्यू भीम नगर,अनुज विहार,फूलगढ़ी,इन्द्रगढ़ी,दरोगावाली,
अशोक नगर,सुभाष नगर,करीमपुरा, मीनाक्षी रोड,मोती कॉलोनी,दस्तोई रोड, आदर्श नगर,रामगढ़ी, शंभूपुरा,खाई, कवि नगर, नवज्योति कॉलोनी, कृष्णा नगर, नबी करीम,घनश्याम पुरा,कन्हैया पुरा समेत कई विभिन्न जगह जरूरतमंद लोगों को करीब 600 पैकेट्स खाने के टिफिन के उपलब्ध कराएं।
निजामुद्दीन सैफी व विकलांग समिति के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार जी ने कांग्रेस की 'प्रियंका गांधी रसोई' के सभी लोगो का फूल मालाओं से स्वागत किया।
शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि शहर में ' प्रियंका गांधी रसोई ' को खोलने का उद्देश्य कोरोना महामारी के संकट में गरीब व जरूरतमंद लोगों को भोजन मुहैया कराना है।
अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष श्री रघुवीर सिंह (एडवोकेट) जी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी शहर में निरन्तर गरीब लोगो को खाने के टिफिन मुहैया करा रही है इसके साथ ही प्रवासी लोगो को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाने में हर संभव मदद भी कर रही है।
श्री गजराज सिंह जी(पूर्व विधायक), प्रदेश महासचिव श्री बदरुद्दीन कुरैशी जी,पूर्व प्रदेश महासचिव श्री विजय कुमार गोयल जी,पूर्व जिलाध्यक्ष श्री सैयद अयाजुद्दीन जी, शहर अध्यक्ष श्री दिनेशचंद शर्मा जी, श्री हाजी सगीर कुरैशी जी,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्री सत्यनारायण अग्रवाल जी,श्री नवरत्न सिंह त्यागी जी, श्री वीरेंद्र कुमार पिल्लू जी(कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष),श्री अरविन्द शर्मा जी(वरिष्ठ नेता), श्री कमल शर्मा जी, श्री दिनेंद्र बंसल जी आदि के सहयोग से किया गया। शहर में लोगों को राहत सामग्री पहुंचाने वालों में शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल,सभासद नरेश भाटी,पूर्व सभासद प्रेम शर्मा,विक्की शर्मा, निखिल वत्स, सेवादल वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंकित शर्मा, जितेंद्र सिंह,अनूप कुमार कर्दम,देवेन्द्र कुमार,आकाश कुमार,सचिन कुमार,भरतलाल शर्मा,विवेक शर्मा, कुणाल गौतम,राकेश खन्ना,आशुतोष शर्मा आदि का भी विशेष सहयोग रहा।