शहीद भारतीय जवानों को दी नम आंखों से श्रद्धांजलि

Praveen Upadhayay's picture

भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा सोशल वर्कर समाज सेविका के नेतृत्व में फूंका चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला

RGA न्यूज़ बरेली मीरगंज डॉक्टर एमपी सिंह

 बरेली _भारत चीन सीमा पर चीन की वदनियत के खिलाफ संपूर्ण राष्ट्र में चीन के बने सामान का बहिष्कार कर चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंकना और शहीद भारतीय जवानों को श्रद्धांजलि देने का आयोजन जगह जगह हो रहा है।.         
आज  फतेहगंज पश्चिमी और नवाबगंज में भारतीय जनता पार्टी की  महिला मोर्चा सोशल वर्कर समाज सेविका नगर उपाध्यक्ष कोमल वर्मा एवं ममता गंगवार के नेतृत्व में सभी महिला साथियों और कार्यकर्ताओं ने शी जिनपिंग का पुतला बनाकर घर में पड़े खराब चीनी सामान में लपेटा और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मास्क का उपयोग करते हुए भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नगर उपाध्यक्ष कोमल वर्मा सोशल वर्कर समाज सेविका के नेतृत्व में कार्यकर्ता ने चीनी राष्ट्रपति हाय हाय, चीनी राष्ट्रपति मुर्दाबाद, भारत माता की जय के नारे लगाते हुए मोहल्ला से बाजार होते हुए चौक पर आकर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के पुतले को चप्पल जूतों से पीटा। उसके बाद आग के हवाले कर दिया। इस अवसर पर महिला मोर्चा की नगर उपाध्यक्ष कोमल वर्मा ने  कहा कि हम सब का कर्तव्य है, कि हम सब अपने जीवन में कभी चीन के बने हुए सामान का उपयोग ना करें। महंगा होगा लेकिन भारतीय सामान ही खरीदेंगे। हम अपने पैसे से चीन का सामान खरीद कर  अपने सैनिकों के हत्यारों के हाथ मजबूत नहीं करेंगे। चीन की कायरता पूर्ण हरकत हमेशा याद रहेगी उसने बातचीत करते करते पीठ में छुरा भोंकने का कार्य किया है। यह बुजदिली के अलावा कुछ नहीं है। धोखेबाज चीन से हमारी सरकार निपटने में समर्थ है। उन्होंने भारत सरकार से चीन को सबक सिखाने  चीन के साथ शत्रु राष्ट्र जैसा व्यवहार करने का आह्वान किया भारतीय जवानों को नम आंखों से श्रद्धांजलि देते हुए परमपिता परमात्मा से अपने श्री चरणों में स्थान देने का प्रार्थना की गई। 2 मिनट का मौन रखकर सामूहिक रूप से शांति पाठ का उच्चारण किया गया। इस मौके पर भारतीय महिला मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.