![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/03_07_2020-corona_patient_20468629_222937806.jpg)
RGA न्यूज़ ब्यूरो चीफ आगरा पंडित सोनू शर्मा
AGRA CoronaVirus News Update ताजनगरी में शुक्रवार रात तक आए 14 नए मामले और हुर्इ्र एक और मौत। ...
03-07-2020 शुक्रवार रात तक आगरा में कुल कोरोना संक्रमित 1267, 90 की मौत, 1040 लोग हुए ठीक।
आगरा:- CoronaVirus के शुक्रवार दिनभर तक के आंकड़़े़े जारी हो गए हैं। कोरोना संक्रमण के शुक्रवार रात को 14 नए केस अाने से शहर में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1267 पर आ चुका है। वहीं छह और लोगों के स्वस्थ होने से ठीक होने वालों की संख्या 1040 हो चुकी है। एमएम गेट निवासी 74 वर्षीय व्यक्ति की मौत होने कोरोना वायरस से अब तक शहर में 90 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। इससे पहले गुरुवार को दिनभर में 12 मामले आए थे। वर्तमान में 137 एक्टिव केस शहर में हैं। शुक्रवार शाम तक 24659 लोगों के सैंपल हुए हैं, इससे पहले गुरुवार शाम तक 24054 लोगों के सैंपल हुए थे। आगरा में ठीक होने वाले लोगों की दर 82.09% पर आ गई है। शहर में कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 68 हो गई है।
एडीए के संपत्ति और लेखा विभाग बंद
शुक्रवार सुबह आगरा विकास प्राधिकरण के संपत्ति विभाग के एक कर्मचारी की पत्नी भी कोराेना संक्रमित आई है। महिला गर्भवती है, जिसे हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। जानकारी होने पर एडीए के संपत्ति और अकांउट विभाग को बंद कर दिया गया है। कर्मचारियों को सप्ताह भर तक घर में ही रहने के लिए कहा गया है। आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह कुशवाह ने बताया कि कार्यालय को सैनिटाइज कराया जा रहा है। इससेे पहले आयकर एवं शिक्षा विभाग के कर्मचारी भी संक्रमित पाए जा चुके हैं।
जुलाई में यूं बढ़ा आगरा में कोरोना का ग्राफ
01 जुलाई- आगरा में कुल कोरोना संक्रमित 1241, 88 की मौत, 1031 लोग हुए ठीक।
02 जुलाई- आगरा में कुल कोरोना संक्रमित 1253, 89 की मौत, 1034 लोग हुए ठीक।