![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/19_07_2020-18bdn_13_18072020-c-2_20527690_02721.jpg)
RGA न्यूज़ बदायूं संवाददाता
बदायूं बंदी के दिन पुलिस ने शहर से लेकर देहात तक अभियान चलाते हुए बेवजह घरों से बाहर घूमने वालों को खदेड़ दिया। शहर में जगह-जगह बेरियर लगाकर पुलिस ने चेकिग अभियान चलाया तो बगैर मास्क घूमने वालों से जुर्माना वसूला गया। जिले के दौरे पर आए डीआइजी राजेश पांडेय ने शहर के अन्य स्थानों का जायजा लेने के साथ ही हॉटस्पॉट एरिया का भी निरीक्षण किया। सुबह से शाम तक 90 वाहनों के चालान किए गए तो बगैर मास्क चलने वाले 98 लोगों से जुर्माना वसूला गया।...
बदायूं : बंदी के दिन पुलिस ने शहर से लेकर देहात तक अभियान चलाते हुए बेवजह घरों से बाहर घूमने वालों को खदेड़ दिया। शहर में जगह-जगह बेरियर लगाकर पुलिस ने चेकिग अभियान चलाया तो बगैर मास्क घूमने वालों से जुर्माना वसूला गया। जिले के दौरे पर आए डीआइजी राजेश पांडेय ने शहर के अन्य स्थानों का जायजा लेने के साथ ही हॉटस्पॉट एरिया का भी निरीक्षण किया। सुबह से शाम तक 90 वाहनों के चालान किए गए तो बगैर मास्क चलने वाले 98 लोगों से जुर्माना वसूला गया।
संस, सहसवान : बंदी का पालन कराने के लिए सीओ रामकरन सरोज के नेतृत्व में पुलिस ने अभियान चला कर सैकडों वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। एसआइ वीर सिंह, एसआइ चौधरी रणबीर सिंह ने घरों से बाहर बेवजह बिना मास्क के घूम रहे लोगों के चालान काटे।