RGA न्यूज़ लोहाघाट चंपावत
हरेला पखवाडे़ पर वन पंचायत बाराकोट में वन महोत्सव का आयोजन कर बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया गया।..
लोहाघाट:- हरेला पखवाडे़ पर वन पंचायत बाराकोट में वन महोत्सव का आयोजन कर बड़े पैमाने पर पौधा रोपण किया गया। अभियान के तहत बाज, फ ल्याठ, ओक, सिल्वर आदि प्रजातियों के सैकड़ों पौधे लगाए गए। ग्राम प्रधान राजू अधिकारी ने काली कुमाऊं के वन रेंजर हेम चंद्र गहतोड़ी सहयोग से अभी तक बाराकोट ग्राम पंचायत के वन पंचायत में पांच हजार पौधों का रोपण किया गया है। प्रवासियों द्वारा लगातार पौधा रोपण में सहयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए वनों की सुरक्षा के साथ अधिकाधिक पौधारोपण करना समय की जरूरत है। उन्होंने लोगों से रोपित पौधों की सुरक्षा का करने आह्वान किया। वन पंचायत में रोपित पौंधों की देखरेख के लिए हरियाणा से लौटे प्रवासी दीपक सिंह अधिकारी को रखा गया है। देखरेख के एवज में प्रतिमाह दो हजार रुपया ग्राम प्रधान राजेश अधिकारी व डॉ. कृष्ण अधिकारी द्वारा दिया जाएगा। इस दौरान प्रकाश सिंह, हरीश सिंह, जोगा सिंह, नीरज सिंह आदि मौजूद थे।