युवक मंडल सदस्यों ने की बम्म स्कूल के खेल मैदान की सफाई

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ हिमाचल प्रदेश 

घुमारवीं उपमंडल के अंतर्गत आदर्श युवक मंडल बम्म ने सफाई अभियान चलाया।...

संबम्म : घुमारवीं उपमंडल के अंतर्गत आदर्श युवक मंडल बम्म ने सफाई अभियान चलाया। युवक मंडल के सदस्यों ने राजकीय माध्यमिक विद्यालय बम्म के खेल मैदान की सफाई की।

उन्होंने लंबे समय से स्कूल के बंद रहने से वहां उगी झाड़ियों को साफ किया। युवक मंडल के प्रधान मनीष पंडित ने कहा कि युवक मंडल बम्म हमेशा जनहित कार्यों में योगदान करता रहा है। उन्होंने सफाई अभियान को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों का धन्यवाद किया। सफाई अभियान में सचिव राकेश कुमार, कैशियर परवेश शर्मा, सदस्य साहिल, अरुण, मोनू, मनीष, करण सिंह व गप्पू शामिल हुए।

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.