मां बाराही धाम देवीधुरा में श्रावणी एकादशी पर्व पर हुआ सागी पूजन

Praveen Upadhayay's picture

उत्तराखंड लोहाघाट चंपावत समाचार

देवीधुरा के एतिहासिक खोलीखाड दुबाचौड़ में चार खाम सात थोक के लोगों ने गुरुवार को विधि-विधान से पूजन किया।...

लोहाघाट:- देवीधुरा के एतिहासिक खोलीखाड दुबाचौड़ में चार खाम सात थोक के लोगों ने गुरुवार को श्रावणी मास की एकादशी पर्व पर शुभ लग्नानुसार पूजा अर्चना की। पीठाचार्य भुवन चंद्र जोशी ने पीठगद्दी से मंत्रोच्चार एवं प्रधान पुजारी धर्मानंद पुजारी ने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना सम्पन्न कराई।

जिसमें गहड़वाल खाम के वयोवृद्ध त्रिलोक सिंह बिष्ट, वालिक खाम के बद्री सिंह बिष्ट, लमगडिया खाम वीरेंद्र सिंह, लमगडिया चम्याल खाम के मुखिया गंगा सिंह चम्याल के साथ सभी प्रधान पात्रों ने शारीरिक दूरी बनाकर पूजा अर्चना की। सागी पूजन के दौरान चार खाम सात तोक के लोगों ने कोरोना महामारी से सम्पूर्ण जगत को निजात दिलाने के लिए विशेष पूजा अर्चना की। पीठाचार्य भुवन चंद्र जोशी जी ने इस दौरान कहा कि तृतीय अवतार भगवान वाराह की अर्धागिनी मा वाराही महामारी को दूर करने वाली देवी हैं जो चराचर जगत की पालनहार और सम्पूर्ण कष्टों को हरने वाली हैं। इससे पूर्व मंदिरों को सैनिटाइज किया गया। इस दौरान मंदिर कमेटी के अध्यक्ष खीम सिंह लमगडिया, संगठन मंत्री और मीडिया प्रभारी दीपक सिंह बिष्ट, त्रिलोक सिंह बिष्ट, चुतर सिंह आदि मौजूद रहे।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.