RGA न्यूज़ गजरौला
गजरौला रविवार को नमामि गंगे के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने ब्रजघाट में गंगा तट पर सफाई की।...
गजरौला : रविवार को नमामि गंगे के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने ब्रजघाट में गंगा तट पर स्वच्छता अभियान चलाकर गंगा को स्वच्छ व निर्मल बनाने का संकल्प लिया। वहीं नमामि गंगे लिखे थैले वितरित करते हुए श्रद्धालुओं को पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने को भी प्रेरित किया।
इस मौके पर नमामि गंगे विचार मंच के जिला संयोजक ठाकुर संजय सिंह, जिला सह संयोजक लाखन सिंह, ब्लॉक संयोजक लोकेश चौधरी, आरिफ खान, पंडित मोहित शर्मा, पंडित कविराज, रजनीश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। बूथ सत्यापन की सत्यापित कॉपी एकत्र करें : उत्तम
गजरौला : भारतीय जनता पार्टी के नगर मंडल अध्यक्ष डॉ. उत्तम सिंह प्रजापति ने गजरौला में वर्चुअल मीटिग करके समस्त मण्डल पदाधिकारियों को बूथ सत्यापन की सत्यापित कॉपी एकत्रित करने को कहा। बताया 10 अगस्त को सत्यापन का अंतिम दिन है। इसका पालन करते हुए अपने दायित्व का निर्वाहन करें। पार्टी कार्य को प्रथम स्थान दें ताकि कार्य समय से पूर्व पूर्ण हो सके। गजरौला का सत्यापन कार्य लगभग पूर्ण हो चूका है। कल जिला कार्यालय पर जमा करने की प्रक्रिया पूर्ण की जायेगी। इस वर्चुअल मीटिग में मंडल महामंत्री अंकुर नागर, मंत्री शक्ति सिंह, कमल सैनी, प्रदीप सैनी, डॉ चन्दरपाल सैनी, सोनू गिल, प्रदीप पाल, ओमकार सैनी, संजय गौड़ आदि लोग उपस्थित रहे।