![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/IMG_20200831_144614.jpg)
RGA न्यूज़ हापुड़ ब्यूरो चीफ प्रमोद शर्मा
हापुड़:-- संगठन सृजन अभियान के तहत शहर के वार्डो में चलाया गया सदस्यता अभियान
*शहर कांग्रेस कमेटी ने "संगठन सृजन अभियान" के तहत वार्ड नंबर 1और वार्ड नंबर 31 मे बैठक की।*
*हापुड़।* सोमवार को शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने वार्ड नंबर 1 और वार्ड नंबर 31 में बैठक की व सदस्यता अभियान चलाया। वार्ड नंबर 1 के सेक्टर प्रभारी नरेश भाटी ने सेक्टर अध्यक्ष सविता गौतम के साथ सदस्यता अभियान चलाकर बूथ कमेटी बनाने का कार्य किया,तो वहीं वार्ड नंबर 31 के सेक्टर प्रभारी धर्मेन्द्र कश्यप ने सेक्टर अध्यक्ष कपिल डंग के साथ सदस्यता अभियान चलाकर बूथ कमेटी बनाने का कार्य किया।
सदस्यता अभियान में शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल भी मौजूद रहे। शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल की मौजूदगी में वार्ड नंबर 1 और वार्ड नंबर 31 में सदस्यता अभियान चलाकर बूथ कमेटी बनाने का कार्य किया गया।
*शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा* कि शहर के विभिन्न वार्डो में सदस्यता अभियान चला कर बूथ कमेटी बनाने का कार्य किया जा रहा हैं। शहर के सभी वार्डो के लिए सेक्टर प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। हर वार्ड के लिए सेक्टर प्रभारी के साथ 1 सेक्टर अध्यक्ष अवश्य मौजूद रहेगा।
*शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व सेक्टर प्रभारी नरेश भाटी ने कहा* कि शहर के वार्डो में बैठक कर लोगों को संगठन से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है जिसमे बूथ स्तर पर संगठन अपना कार्यकर्ता खड़ा करेगा।
*महिला कोंग्रेस प्रकोष्ठ की नगर अध्यक्ष मोनिका शर्मा ने कहा* कि वार्ड में बैठक कर सदस्यता अभियान चलाकर महिलाओ को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और उत्तर प्रदेश की प्रभारी माननीया प्रियंका गांधी जी की महिला सुरक्षा के प्रति उठाई गई आवाज से प्रेरित होकर काफी महिलाएं संगठन से जुड़ रही हैं।
*सदस्यता अभियान चलाने व बूथ कमेटी बनाने वालो मे* महिला कांग्रेस प्रकोष्ठ की नगर अध्यक्ष मोनिका शर्मा, पूर्व सभासद प्रेम शर्मा,अनूप,कोषाध्यक्ष विक्की शर्मा,कुसुम लता,आकाश,विनोद कुमार,देवेन्द्र कुमार,आकाश कुमार,नितिन कुमार जाटव आदि लोग उपस्थित रहें।