शाहकोट विस सीट के उपचुनाव के लिए मतगणना आज

Praveen Upadhayay's picture

शाहकोट विधानसभा सीट के लिए वोटों की गिनती वीरवार को होगी। इसके जिए सभी तैयारियां पूरी हुई।...

RGA न्यूज पंजाब/जालंधर 

जालंधर। शाहकोट विधानसभा सीट के उपचुनाव के वोटों की गिनती कड़ी सुरक्षा में वीरवार सुबह आठ बजे शुरू होगी। अनुमान है कि दिन में 11 बजे तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। मतगणना के लिए 14 टेबल लगाई जाएंगी। मतगणना के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।

चुनाव आयोग के ऑब्जर्वर रमाकांत जैन व डीसी सह जिला चुनाव अधिकारी वरिंदर कुमार शर्मा ने मतगणना स्थल पर तैयारियों का जायजा लिया। कुल 70 अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। रिजर्व स्टाफ के रूप में 7 सीटें तैयार की गई हैं। प्रत्येक टीम में 3-3 सदस्यों को शामिल किया गया है।

काउंटिंग स्थल पर सभी प्रत्याशियों के चुनाव एजेंट एवं प्रत्याशियों के काउंटिंग पर निगरानी के लिए व्यवस्था की गई है। मुख्य मुकाबला कांग्रेस के हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया, शिअद के नायब सिंह और आप के रतन सिंह के बीच है। यह सीट अकाली विधायक अजीत सिंह कोहाड़ के निधन से खाली हुई थी।

बता दें कि शाहकोट विधानसभा सीट के उपचुनाव में सोमवार मतदान हुआ था। कुल 73 फीसद मतदान हुआ था। वाेटिंग मेें 2017 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले इसमें 5.6 फीसद की कमी आई है। 2017 में यहा रिकॉर्ड 78.60 फीसद मतदान हुआ था।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.