RGA न्यूज़ बुलंदशहर
भारतीय किसान यूनियन ने गंगा कटान से बर्बाद हुई किसानों की हजारों बीघा फसल के मुआवजे की मांग को लेकर गंगा किनारे प्रदर्शन किया।...
बुलंदशहर:- भारतीय किसान यूनियन ने गंगा कटान से बर्बाद हुई किसानों की हजारों बीघा फसल के मुआवजे की मांग को लेकर गंगा किनारे प्रदर्शन किया। उन्होंने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान भाकियू के एनसीआर के मुख्य महासचिव मांगेराम त्यागी ने कहा कि प्रति वर्ष कटान से किसानों की फसल गंगा में बह जाती है। जिस कारण किसानों के सामने हर बार रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाता है। भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन यशवीर सिंह ने कहा कि सरकार को जल्द ही बांध बनाने के साथ साथ गंगा में समाई फसलों का किसानों को मुआवजा देना चाहिए। इस दौरान विनोद गुर्जर, सुनिल लोधी, भोलू खां, महफूज सैफी आदि किसान मौजूद रहे।