UP CoronaVirus News Update: उत्तर प्रदेश में टूटता जा रहा है पॉजिटिव केस मिलने का रिकॉर्ड, 

Praveen Upadhayay's picture

RGA:- न्यूज़

UP CoronaVirus News Updateप्रदेश में रविवार को यानी 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमित रिकॉर्ड 6777 नए केस मिले हैं। इससे पहले शनिवार को 6692 संक्रमित मिले थे।..

लखनऊ:-वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण का प्रसार अब उत्तर प्रदेश में रौद्र रूप धारण कर चुका है। प्रदेश में अब तो रोज रिकॉर्ड टूटते जा रहे हैं।

प्रदेश में रविवार को यानी 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमित रिकॉर्ड 6777 नए केस मिले हैं। इससे पहले शनिवार को 6692 संक्रमित मिले थे। अब कुल मरीजों का आंकड़ा 2.66 लाख पहुंच गया है। वही दो लाख रोगी स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक 3920 लोगों की मौत हुई है और अब एक्टिव केस बढ़कर 61625 हो गए हैं। रविवार को सर्वाधिक 155946 नमूने जांचें गए और अब तक 65 लाख नमूनों की जांच हो चुकी है।

पॉजिटिव केस मिलने के मामले में लखनऊ शीर्ष पर बना है। आज लखनऊ में 999 केस पॉजिटिव मिले हैं। कानपुर में 433, गोरखपुर में 364 तथा प्रयागराज में 301 पॉजिटिव केस मिले हैं।

महीने भर में दोगुना हुआ कोरोना से हुई मौत का आंकड़ा

यूपी में बीते एक महीने में करीब डेढ़ लाख नए रोगी मिले हैं और मौत का आंकड़ा दोगुना हो गया है। छह अगस्त को प्रदेश में 1.09 रोगी थे और 1918 लोगों की मौत हुई थी। 63402 ठीक हो गए थे और 43654 एक्टिव केस थे। वही अब कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 2.59 लाख पहुंच गई है और 3843 लोगों की मौत हो चुकी है। यानी जितने मरीजों की मौत मार्च से लेकर अगस्त तक हुई उतनी बीते एक महीने में हुई है। प्रदेश की मृत्यु दर अभी काबू में है और यह 1.48 फीसद है। वही पॉजिटिविटी रेट भी तय किए गए न्यूनतम मानक पांच फीसद से भी कम 4.7 प्रतिशत है। रिकवरी रेट भी 75 फीसद है और अभी तक 1.95 लाख लोग ठीक हुए है। अब एक्टिव केस 59963 है। 

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.