उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव का प्रथम बार बरेली आगमन पर कांग्रेसियों ने किया जोरदार स्वागत ,     

Praveen Upadhayay's picture

‌             

RGA न्यूज़ संवादाता डॉक्टर एमपी सिंह की रिपोर्ट

बरेली जिला कांग्रेस कार्यालय पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव बरेली जनपद के प्रभारी श्री जितेंद्र कश्यप जी प्रथम बार बरेली पहुंचे उनके बरेली आगमन पर शाहमत गंज चौराहा स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर उपस्थित कांग्रेस जनों ने जोरदार स्वागत किया। 
जिला कार्यालय पर हुई समीक्षा बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने की और संचालन जिला उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा ने किया मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव और बरेली जनपद प्रभारी श्री जितेंद्र कश्यप जी उपस्थित रहे उपस्थित पदाधिकारी ,कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव और बरेली जनपद के प्रभारी श्री जितेंद्र कश्यप ने कहा हमें कांग्रेस के सिपाही तैयार करना है उन्होंने कहा इस संघर्ष के दौर में कांग्रेस पार्टी और उसके कार्यकर्ता जो कार्य कर रहे हैं उसकी जितनी भी तारीफ की जाए कम है उन्होंने कहा की विधानसभा स्तर से लेकर, तहसील स्तर ,ब्लॉक स्तर, बूथ स्तर तक संगठन को खड़ा करना है यह निर्देश अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी जी और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय अजय कुमार लल्लू जी का है उन्होंने कहा इस देश की गंगा जमुना तहजीब आज खतरे में है आज हम सब की बहुत बड़ी जिम्मेदारी उसको बचाने की भी उन्होंने कहा संगठन से बड़ा कोई व्यक्ति नहीं है पहले संगठन है बाद में नेता ।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की मोदी सरकार द्वारा  किसान विरोधी तीन बिल संसद में पारित करवाकर हरित क्रांति को विफल करने का जो प्रयास किया है उसकी हम कांग्रेस जन घोर निन्दा करते हैं इसी को लेकर कल 28 सितंबर को लखनऊ में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय अजय कुमार लल्लू जी के नेतृत्व में विधानसभा का घेराव है जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस जन बरेली से लखनऊ पहुंचेंगे उन्होंने कहा देश के अन्नदाता किसानों को देकर कांग्रेस पार्टी बहुत चिंतित और वह इनकी लड़ाई जब तक लड़ेंगी जब तक उनको न्याय नहीं मिल जाता है ।
उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बदायूं शहर के महानगर अध्यक्ष इसरार अहमद ने कहा कि कांग्रेस सरकारों ने किसानों को जो आजादी दी थी आज भाजपा सरकार उसको छीन रही है उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति इतनी खराब है कि लोगों के अंदर भय का वातावरण है इन्हीं सब मुद्दों को लेकर कल उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय अजय कुमार लल्लू जी के नेतृत्व में विधानसभा का घेराव किया जाएगा जिसमे पूरे प्रदेश से लाखों की संख्या में कांग्रेस जन लखनऊ पहुंच रहे हैं उपस्थित अन्य वक्ताओं में जिला उपाध्यक्ष हेमेंद्र शर्मा एडवोकेट, राजेंद्र सागर , जिला प्रवक्ता जिया उर रहमान, जिला महासचिव डॉ हरीश गंगवार, जिला सचिव डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह ,मोईद सिद्दीकी, जुनैद   हसन एडवोकेट ,इमरान रजा एडवोकेट, पाकीजा खान , बिलाल कुरेशी, रियाजुल प्रधान ,विजय मौर्य, साहिब सिंह, सुनील मनचंदा, चंद्रपाल कश्यप, डॉक्टर शरबत हुसैन हाशमी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे,   
‌                                   
 ‌

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.