मिशन शक्ति के अन्तर्गत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जागरूकता सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बी बनाने हेतु पाॅक्सों कानून के संबंध में दी जानकारी

Praveen Upadhayay's picture

हापुड़:--मिशन शक्ति के अन्तर्गत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जागरूकता सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बी बनाने हेतु पाॅक्सों कानून के संबंध में दी जानकारी

मिशन शक्ति अभियान के तृतीय दिन शारदीय नवरात्र में आज दिनांक 19.10.2020 को सभी प्राथमिक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र व स्वास्थ्य उपकेन्द्रों पर मिषन शक्ति अभियान को सफल बनाने हेतु कार्यक्रम आयोजित किये गये, जिसमें स्वास्थ्य विभाग द्वारा आषा, एएनएम के माध्यम से ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में अभियान चलाकर जागरूक किया गया और महिलाओ व षिषुओ मे होने वाली बीमारियों के प्रति भी जागरूक किया गया। स्वास्थ्य विभाग के कार्यकर्ताओं द्वारा शासन स्तर से लाभार्थीपरक जो भी योजनाएं संचालित की जा रही है उनके बारे में जानकारी दी। मिषन शक्ति अभियान के दौरान गर्भवती महिलाओ व षिषुओ के टीकाकरण हेतु भी जागरूक किया। इसी क्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा भी सभी आंगनबाड़ी केन्द्रो पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियो के माध्यम से ग्रामीण महिलाओ को कुपोषण की जानकारी दी। उन्होंने लैंगिक समवेदीकरण, महिला एवं बाल सुरक्षा हेतु संवेदनषीलता, लैंगिक हिंसा की रोकथाम के विषय में जानकारी दी गयी। महिलाओ व बच्चों के प्रति हिंसा व अपराधो की रोकथाम से संबंधित कानूनो, सहयोगी हेल्पलाईन 181, 1080, 1098, 112, 108 तथा 102 के विषय में विस्तृत जानकारी दी गयी। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, रानी लक्ष्मीबाई, महिला एवं बाल सम्मान कोष, उत्तर प्रदेष पीडित क्षतिपूर्ति योजना, निश्रारित महिला पेंषन योजना एवं महिलाओ के सहयोग हेतु वन स्टोप सैंटर, बाल संरक्षण सेवा के विषय में भी जानकारी दी गयी। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की शालापूर्व षिक्षा, पूरक पोषाहार, टीकाकरण, किषोरी बालिकाओ के लिये योजना तथा समूदाय आधारित गतिविधियां जैसे (अन्न प्राषन दिवस, गोद भराई दिवस, बच्चपन दिवस, ममता दिवस, लाडली दिवस, सुपोषण स्वास्थ्य मेला इत्यादि) की विस्तृत जानकारी दी गयी तथा कार्यक्रम में सभी को कोविड़-19 से बचाओ के लिये माॅस्क लगाने व सामाजिक दूरी का पालन करने के लिये भी अवगत कराया गया।

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.