कांग्रेस कमेटी ने भारत के जनक पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ बरेली समाचार

बरेली:- आधुनिक भारत के जनक पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न श्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर एक पुष्पांजलि सभा महानगर कांग्रेस कमेटी बरेली के अध्यक्ष अजय शुक्ला की अध्यक्षता में चौकी चौराहा स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के प्रतिमा प्रांगण में सम्पन्न हुई। जिसका संचालन महेश पंडित ने किया।

महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं० जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जी ने पहले प्रधानमंत्री के रूप में देश को भौगोलिक व सामाजिक रूप से एकसूत्र में पिरो कर मजबूत करने का काम किया, पंडित जवाहरलाल नेहरू के कार्यकाल में लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करना, राष्ट्र और संविधान के धर्मनिरपेक्ष चरित्र को स्थायी भाव प्रदान करना और योजनाओं के माध्यम से देश की अर्थव्यवस्था को सुचारू करना उनके मुख्य उद्देश्य रहे। नेहरू ने देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था की बेहद मजबूती के साथ नींव स्थापित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाकर देश में आम लोगों की आवाज बनने वाली बेहद सशक्त लोकतांत्रिक व्यवस्था को दिया था। आज देश में राजनीति के चलते उनके नाम पर चाहे कितने भी अनर्गल आरोप-प्रत्यारोप की बाते होती रहे, लेकिन यह तय है कि जिसने भी नेहरू के बारे में राजनीति से ऊपर उठकर बिना किसी पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर निष्पक्ष होकर जानने का प्रयास किया है, वह देश निर्माण में उनके अनमोल अतुलनीय योगदान को कभी भी भुला नहीं सकता है। उनके किये गये देशहित के कार्यो के लिए हिन्दुस्तान हमेशा उनका ऋणी रहेगा।
AICC सदस्य प्रेम प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जी ने न केवल देश की आज़ादी की लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाकर अन्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के साथ मिलकर देश को अंग्रेजों की गुलामी के चंगुल से आजाद करवाने में अहम भूमिका निभाई थी, वहीं देश की आजादी के बाद देश के प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में सशक्त आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की पहल करके जिस देश भारत में उस समय सुई तक भी विदेशों से आती हो वहां पर बड़े-बड़े कल-कारखाने लगाकर देश को वास्तव में धरातल पर आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया था।
देश के सर्वप्रथम प्रधानमंत्री पं० नेहरू को श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालो में महेश पंडित, केके दीक्षित, डॉ मेहंदी हसन, हाजी ज़ुबैर, चारू मेहरोत्रा, प्रभातगिरी गोस्वामी, रमेश चंद्र श्रीवास्तव, बीना मिश्रा, पारस शुक्ला, सैयद फरहान अली, हर्ष बिसारिया, कादिर खान, कुमकुम शर्मा, विजय मौर्या, आबिद रज़ा, सुनील मनचंदा, आलोक मौरिस, विश्वनाथ त्रिपाठी, हर्षित दुबे, अब्दुल अल्वी, शाहरुख, कासिम आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के उपरांत NSUI के राष्ट्रीय प्रतिनिधि पारस शुक्ला के नेतृत्व में फरहान अली, कादिर खान व अन्य साथियों ने चौकी चौराहा स्थित पं नेहरू की प्रतिमा जो नगर निगम की अनदेखी के कारण गंदी हो गयी थी उसको उन्होंने पानी ने नहलाकर साफ साफसुथरा किया और उस पर माल्यार्पण करके उन्हें याद किया।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.