![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
राज्य महिला आयोग की सदस्य इंद्रवास ¨सह बुधवार को उत्पीड़न का शिकार महिलाओं को न्याय दिलान...
RGA न्यूज फैजाबाद
फैजाबाद : राज्य महिला आयोग की सदस्य इंद्रवास ¨सह बुधवार को उत्पीड़न का शिकार महिलाओं को न्याय दिलाने आईं, लेकिन उनकी जनसुनवाई बैठक में कई अधिकारी आए ही नही। उन्होंने जिला महिला चिकित्सालय व मंडल कारागार के महिला बैरक का निरीक्षण किया। यहां अव्यवस्था मिली। गोसाईंगंज थाने हरदोइया गांव से संबंधित तीन अलग-अलग छेड़छाड़ की शिकायतें काफी समय से लंबित मिलीं। पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। थाना प्रभारी ने उन्हें तवज्जो नहीं दी। लाचारी की हालत तो ऐसी रही कि इंद्रवास ¨सह के प्रतिनिधि प्रत्यूष अमर मीडिया से मदद मांगते दिखे।
राजकीय अतिथि गृह में महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के बारे में समीक्षा की गई। सुनवाई के दौरान महिला उत्पीड़न के 21 शिकायती पत्र सामने आए। ये मामले राजस्व, पति-पत्नी विवाद, मारपीट, घरेलू ¨हसा व छेड़छाड से संबंधित है। राजस्व विभाग का कोई अधिकारी बैठक में आया ही नहीं। पुलिस प्रतिनिधित्व के नाम पर महिला थाना प्रभारी ¨प्रयका पांडे मौजूद थीं। महिला उत्पीड़न की कई शिकायतें महिला हेल्पलाइन पर लंबित पाए गए। कई मामलों पर कार्रवाई के लिए जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास ¨सह को निर्देश देकर काम चलाना पड़ा। समीक्षा बैठक निपटाने के बाद उन्होंने सायं करीब साढ़े चार बजे जिला महिला चिकित्सालय पहुंचीं। यहां पर कोई चिकित्सक मिला ही नहीं। मैटर्न भी नदारद थीं। सीएमएस से फोन पर बात की तो पता चला कि वह समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी के साथ हैं। इंद्रासन ¨सह ने पीड़ित महिलाओं से अपील की कि वे अपनी शिकायतें महिला हेल्पलाइन 181 पर भी दर्ज कराएं। यहां भी सुनवाई न होने पर राज्य महिला आयोग को सीधे शिकायत करें।