![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
RGA न्यूज राशिफल
मेष:आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलकारक है। राज्य से सम्मान तथा रूके कार्यों पूर्ण होंगे। धार्मिक यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा। शुभ व्यय से कीर्ति की वृद्धि होगी। संतान पक्ष से मन को संतोष मिलेगा।
वृषभ:महान व्यक्तियों की कृपा से धन लाभ हो सकता है, अवसर का लाभ उठाने के लिए सचेत रहें। आपके खर्चे कम हो जाने से आपकी अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी। अच्छे वाहन का सुख प्राप्त होगा। कई नए समझौते होंगे जो आपको अच्छा मुनाफा दिला सकते हैं।
मिथुन:व्यवसाय में सावधानी बरतें और जोखिम के कामों से दूर रहें। धन प्राप्ति से कोष वृद्धि होगी। नौकरी वाले जातकों के अधिकारों में वृद्धि होगी। सायंकाल से लेकर रात का समय किसी मांगलिक समारोह में व्यतीत होगा।
कर्क:आज का दिन आपके लिए सुख-शांति वाला रहेगा। पिछले कई दिनों से चला आ रहा तनाव आज कुछ कम हो जाएगा। भाग्य में वृद्धि होगी और कोर्ट कचहरी में आपकी विजय हो सकती है। पत्नी से लाभ होगा।
सिंह:अचानक बड़ी मात्रा में लाभ होगा। सायं के समय हर्षदायक समाचार मिलेगा। रात्रि में किसी मंगलमय समारोह में सम्मिलित होने का अवसर मिल सकता है।
कन्या:आज का दिन आपके स्वास्थ्य एवं सुस्त पड़े कारोबार में सुधार का दिन है। धन लाभ होने से मनोबल बढ़ेगा। पत्नी व संतान पक्ष से संतोषजनक समाचार मिलेगा। रिश्तेदारों से लाभ होगा।
तुला:नए व्यापार के लिए नई योजनाएं बनेंगी जो आगे चलकर धन लाभ कराएंगी। आज आपको भाई-बहनों का सुख व सहयोग प्राप्त होगा। आत्म विश्वास में वृद्धि होगी।
वृश्चिक:आज का दिन विशेष व्यस्त एवं तनाव युक्त हो सकता है। विवेक से काम लें और निकटवर्ती लोगों से व्यर्थ के विवाद में न उलझें। धन व्यय के योग बन रहे हैं, ध्यान रखिएगा। यात्राओं में बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे।
धनु:आपके पुराने रूके हुए कार्य कुछ झंझटों व खर्चा करने के बाद पूर्ण हो जाएंगे। ऑफिस में अपने विचारों के मुताबिक माहौल बन जाएगा और आपके साथी भी आपका सहयोग करेंगे।
मकर:आज का दिन प्रभाव प्रताप को बढ़ाने वाला है। ज़मीन-जायदाद के कार्यों से अकल्पित लाभकारक है। श्रेष्ठ पुरूषों के मिलने से मन में प्रसन्नता होगी। राज्य में बिगड़ा काम बनेगा।
कुंभ:आय के नए स्त्रोत विकसित होंगे। नया परिचय स्थाई मित्रता में परिवर्तन होगा। समय का लाभ उठाएं। व्यापार की दृष्टि से आज का दिन अनुकूल रहेगा। कानूनी विवाद में सफलता, स्थान परिवर्तन की योजना सफल हो सकती है।
मीन:खोया हुआ धन या रूका हुआ पैसा मिल जाएगा। मंत्रणा शक्ति के बल पर किसी कठिन समस्या का समाधान भी आप कर लेंगे। कार्यालय में आपके अनुकूल वातावरण बनेगा तथा आपके साथी आपका सहयोग करेंगे।