![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/30_11_2020-bath_on_karthik_purnima_in_meerut_21115890.jpg)
RGA न्यूज़ मेरठ संवाददाता
मेरठ:- Karthik Purnima 2020 मेरठ और आसपास के जिलों में सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा और यमुना नदी में स्नान किया। भोर में ही श्रद्धालुओं की भीड़ घाटों पर पहुंच गई थी। हस्तिनापुर में भीकुंड गंगा घाट पर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया, साथ ही आज के दिन दान पुण्य भी किया गया। इस मौके पर शामली, मुजफ्फरनगर और बागपत में भी श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आई। हस्तिनापुर में भीकुंड गंगा घाट पर दिन निकलते ही घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आई। सुरक्षा कारणों से पुलिस बल भी तैनात रहा
शामली में हजारों श्रद्धालु यमुना नदी में स्नान करने पहुंचे। इस दौरान सूर्यदेव को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-शांति व खुशहाली के लिए भगवान से प्रार्थना की। सोमवार की सुबह चार बजते ही यमुना पर श्रद्धालुओं का आवागमन जारी हो गया था। वहीं प्रशासन के निर्देश पर स्नान के चलते यमुना नदी पर पुलिस व स्थानीय गोताखोर तैनात दिखाई दिये। सोमवार को कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन सूर्योदय से पूर्व ही यमुना नदी पर श्रध्दालुओं का आवागमन जारी हो गया था। सूर्यदेव के उदय होने से पहले ही श्रद्धालुओं की यमुना के दोनों किनारों पर भीड़ एकत्र हो गई थी। इस दौरान कोहरे के प्रकोप से यमुना घाट पर अंधेरा छाया रहा, ठंड भी बढ़ी, लेकिन श्रद्धालुओ की आस्था पर ठंड व कोहरे के कोई असर देखने को नहीं मिला।
मुजफ्फरनगर के खतौली में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर रविवार को श्रद्धालुओं ने सुबह गंग नहर में स्नान किया। श्रद्धालुओं विधि विधान से पूजा अर्चना की। वस्त्रों, दाल व आटे का दान किया। गंगा मैया से परिवार में सुख-समृद्धि की कामना की गई । गंग नहर का उद्गम हरिद्बार से होने से श्रद्धालु गंग नहर को गंगा का स्वरूप मानते है। गंगा स्नान के मौके पर नगर और देहात क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग स्नान करने आते हैं।