Aaj Ka Rashifal : ग्रहों का शुभ योग, देखें आपके लिए कितना भाग्यशाली

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ राशिफल

मेष:

Horoscope Today, आज का राशिफल 6 दिसंबर रविवार को चंद्रमा का संचार दोपहर के बाद सूर्यदेव की राशि सिंह में हो रहा है। दोपहर से पहले तक चंद्रमा अपनी  राशि कर्क में रहेंगे। ऐसे में ग्रहों के बीच गोचर करते हुए चंद्रमा सिंह राशि पर मेहरबान हो रहा है। अन्य सभी राशियों के लिए आज दिन कैसा रहेगा, जानिए क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे…

व्यस्तता के बीच परिवार के लिए समय निकालेंगे। दाम्पत्य जीवन में पूर्ण सहयोग मिलेगा और विश्वास मजबूत होगा। भाई-बहनों के विचार से लाभ की स्थितियां बनेंगी। शुभ संदेश आने से उत्साह बढ़ेगा और मित्रों का सहयोग भी प्राप्त होगा। वाहन संबंधित समस्याएं परेशान कर सकती हैं। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम की चर्चा होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी हुई है और संपत्ति में इजाफा होगा। छात्रों को भविष्य को मजबूत बनाने के लिए नए अवसर प्राप्त होंगे। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

वृषभ:

किसी पराक्रम के कार्य और पुरूषार्थ की योजनाएं बनेंगी और मित्रों का सहयोग बना रहेगा। किसी संपत्ति का पारिवारिक विवाद आज निपट जाएगा। आर्थिक स्थिति आपके पक्ष में बनी हुई है, निवेश के लिए उत्तम समय है। परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए आज कार्य करेंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। माता का सहयोग मिलेगा और अटके हुए कार्य पूरे होंगे। व्यापारियों को नए उद्द्यमों से लाभ प्राप्त होगा। पुरानी इच्छा आज पूरी होगी। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मिथुन:

युक्ति और व्यवहार से कार्यक्षेत्र में आप सबकुछ पा सकते हैं। अधिकारियों की मदद से जटिलताएं खत्म होंगी। घर के छोटे सदस्य के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे लेकिन संतान पक्ष से परेशानी हो सकती है। बाहर के खान-पान से परहेज करें अन्यथा स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। व्यापार में कोई नया सौदा आपके लिए लाभप्रद होगा। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी और गिफ्ट भी मिल सकता है। पारिवारिक संपत्ति का विकास होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ होगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कर्क:

आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। कुछ आर्थिक और पारिवारिक संकोच अभी आपको दबाव में रखेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिक उत्साह और तत्परता से कार्य बिगड़ सकता है। योग्यता को निखारने के लिए कार्यशैली में बदलाव की जरूरत पड़ेगी। कहीं शुभ संदेश आएगा, जिससे मन प्रसन्न होगा। साथ ही बहुत दिनों बाद पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। भाई-बहन की मदद से पुरानी समस्याओं का अंत होगा लेकिन अनावश्यक खर्च से बचें। नए निवेश के लिए अभी शुभ समय नहीं है। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

सिंह:

आज का दिन मिश्रित फलकारक रहेगा। पारिवारिक परेशानियां एकबार फिर सिर उठा सकती हैं लेकिन धैर्य के साथ आप सभी परेशानियों से निजात पा लेंगे। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें। अपने कार्य पर फोकस रखें और वाणी व व्यवहार पर संयम रखें। आपके द्वारा किए गए कार्य का विरोध हो सकता है। राजनीति से संबंधित जातकों के प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होगी और नए कार्य की रुपरेखा बनेगी। पिता के मार्गदर्शन से पारिवारिक बिजनस में फिर से विस्तार होगा। भाग्य 80 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कन्या:

कार्यस्थल पर भागदौड़ और अधिक मेहनत करने के बाद वांछित लाभ होगा। दूर की व्याापारिक यात्रा करनी पड़ सकती है। कुछ अधुरे कार्यों का निपटाना होगा और अटके हुए धन की प्राप्ति होगी। प्रियजनों से भेंट होगी और व्यय की पूर्ति होगी। छात्रों को गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। विदेश से संबंधित कार्य करने वालों को शुभ समाचार मिलेगा। लव लाइफ में आपके सम्मान में वृद्धि होगी। साझेदारी में किए गए व्यापार में लाभ होगा और निवेश करने से धन-संपदा में बढ़ोतरी होगी। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

तुला:

सहज ही सभी काम समय पर पूरे होते नजर आएंगे, जिससे मन प्रफुल्लित होगा। व्यापार व व्यवसाय से संबंधित कई अनुभव प्राप्त होंगे और विभिन्न क्षेत्रों में साख भी बढ़ेगी। परिवार की सुख-शांति के लिए कुछ खर्च कर सकते हैं, जीवनसाथी का सहोयग मिलेगा। ससुराल पक्ष से संबंधों में कड़वाहट के संकेत हैं। नया व्यापार शुरू करने में भाग्य का साथ मिलेगा और लाभ की स्थितियों का निर्माण होगा। किसी भी तरह के संक्रमण से सावधान रहकर ही कार्य करें। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

वृश्चिक:

सुबह से ही शुभ समाचार का आना लगातार जारी रहेगा। आज वही कार्य करें, जिसके बनने की उम्मीद हो। अच्छे भोजन से स्वास्थ्य में वृद्धि होगी। मित्रों व बंधुजनों के कारण तनाव होने से घर में भी क्लेश की स्थिति पैदा हो सकती है। लव लाइफ में सावधानी रखें, क्रोध से रिश्तों में दरार आ सकती है। धनलाभ के लिए आज आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। सांयकाल के समय किसी मांगलिक कार्यक्रम में जा सकते हैं। महत्वपूर्ण कार्यों की गोपनीयता बनाए रखने से लाभ होगा। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

धनु:

कार्यक्षेत्र में आपकी धाक जमेगी व एक के बाद एक मामले सुलझते चले जाएंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में रूचि बढ़ेगी और किसी महान हस्ती के दर्शन लाभ भी होंगे। उदार और आंख के कष्ट के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। समय के अनुसार चलने से आप उन्नति करेंगे। दैनिक व्यापारियों के लिए समय अनुकूल है। अविवाहित जातकों को विवाह संबंधी शुभ समाचार मिलेगा। गुप्त शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। छात्रों की किसी अनुभवी व्यक्ति से भेंट लाभप्रद रहेगी। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मकर:

दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी और संतान की उन्नति से मन प्रसन्न होगा। जटिल कार्य किसी बड़े अधिकारी मदद से पूरे होते जाएंगे और लाभदायक उपक्रमों का संचालन भी होगा। हालांकि पड़ोसियों द्वारा कुछ परेशानी हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। माता-पिता के सहयोग से नया कार्य प्रारंभ करेंगे। लव लाइफ में एक नई शुरुआत होगी, जिससे रिश्तों में मजबूती आएगी। कर्जों से मुक्ति मिलेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होती जाएगी। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कुंभ:

नियोजित कार्यक्रम सफल होंगे और आर्थिक लाभ का सुअवसर भी आएगा। पिता के सहयोग से लाभ की आशा रहेगी और किसी बड़ी हस्ती से मेल मुलाकात होगी। मेहनत और समर्पण से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। कुछ लोग आपकी सफलता से आहत होंगे। छात्र एकाग्र होकर कार्य करेंगे तो भविष्य की नींव मजबूत होगी। जीवनसाथी से विवाद की आशंका है। व्यर्थ के संदेह और तर्क वितर्क में समय और धन की दोनों की हानि हो सकती है। भाग्य 83 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मीन:

कार्यक्षेत्र में आज जरूरी प्रोजेक्ट पर पक्ष और विपक्ष के लोगों का सहयोग मिल सकता है। किसी महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत होगी। माता से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। आर्थिक स्थिति का ध्यान रखें और किसी भी तरह के लेन-देन से दूरी बनाकर रखें। व्यय भार बढ़ सकता है। व्यापार में अतिआत्मविश्वास आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। जीवनसाथी से रिश्तों में मजबूती आएगी और संतान के साथ जरूरी कार्यों पर विचार-विमर्श करेंगे। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।- आचार्य कृष्णदत्त शर्मा

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.