![Raj Bahadur's picture Raj Bahadur's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-13-1546707786.jpg?itok=_bTDIAhC)
RGANews
इज्जतनगर की बड़ी विहार कॉलोनी में रोजा इफ्तार के बाद इवनिंग वॉक कर रही महिला का पड़ोसी युवक ने रास्ता रोक लिया। उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर युवक ने महिला के हाथ में काट लिया। थाना इज्जतनगर में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
बड़ी बिहार की रहने वाली महिला ने बताया कि उसके पति सऊदी में नौकरी करते हैं। वह अपनी मां के साथ रह गांव में रही है। शनिवार शाम को वह मां के साथ टहल रही थी। थकने की वजह से मां स्लैब पर बैठ गईं। इसी दौरान पड़ोस का रहने वाला मुस्तफा वहां आ गया। उसने महिला के साथ छेड़खानी की। उस पर अश्लील कमेंट किए। इसके बाद उसका हाथ पकड़ लिया। महिला ने हाथ छुड़ाने की कोशिश की तो उसने हाथ में काट लिया। महिला ने इसकी शिकायत युवक के घर वालों से की। आरोप है कि लाठी डंडे लेकर आये घरवालों ने महिला और उसके भाई व मां के साथ मारपीट की। मुस्तफा के परिवार का आरोप है कि महिला के घरवालों ने उनके परिवार की गर्भवती महिला से मारपीट की। इंस्पेक्टर इज्जतनगर ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी मुस्तफा व उसके परिवार वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।